फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   President Droupadi Murmu to Visit Kurukshetra for Haryana 60th Foundation Day Celebration

हरियाणा के छह दशक का सफर: राष्ट्रपति ने भद्रकाली मंदिर में की पूजा, चांदी के अश्व किए समर्पित

Sun, 01 Nov 2026 08:52 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/कुरुक्षेत्र Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 01 Nov 2026 08:52 AM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हरियाणा के छह दशक का सफर आज कुरुक्षेत्र में देखेंगी। राष्ट्रपति सबसे पहले भद्रकाली मंदिर जाएंगी। फिर केयू में प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी। गुरुकुल के कार्यक्रम में भी शामिल होंगी।

विज्ञापन
President Droupadi Murmu to Visit Kurukshetra for Haryana 60th Foundation Day Celebration
शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में राष्ट्रपति ने की पूजा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा दौरे की शुरुआत कुरुक्षेत्र स्थित श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर में मां भद्रकाली के दर्शन और पूजन के साथ की। सुबह करीब 9 बजे मंदिर पहुंचने पर पीठाध्यक्ष पं. सतपाल शर्मा गुरुजी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने मंदिर के प्रवेश द्वार पर लगी 105 किलो की घंटी बजाई

विज्ञापन


 
Trending Videos

President Droupadi Murmu to Visit Kurukshetra for Haryana 60th Foundation Day Celebration
राष्ट्रपति ने अर्पित किए चांदी के अश्व - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद राष्ट्रपति ने प्राचीन परंपरा के अनुसार श्री देवीकूप में मां सती का पूजन किया। परिक्रमा करने के बाद उन्होंने चांदी के अश्व मां के चरणों में समर्पित किए। इसके पश्चात मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर स्वर्ण-रजत पोशाक से सुसज्जित मां भद्रकाली के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। उन्होंने मां के पवित्र चांदी के चरणों का पंचामृत से अभिषेक किया और श्रद्धापूर्वक आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीठाध्यक्ष ने राष्ट्रपति को माताओं को समर्पित महागौरव स्थल के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रपति ने मंदिर समिति के सदस्यों के साथ सामूहिक फोटो खिंचवाया। इस दौरान राष्ट्रपति ने मंदिर समिति के सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी बहुत भाग्यशाली हैं कि आपको मां के चरणों में सेवा करने का अवसर मिला है।
विज्ञापन

राष्ट्रपति के साथ हरियाणा के राज्यपाल असीम घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेंद्र वालिया, उपाध्यक्ष डॉ. एमके मौदगिल, डॉ. संजय शर्मा, स्नेहिल शर्मा, अन्नू पॉल, निकुंज शर्मा, मीना जोशी, सचिन गर्ग और पर्जन्य गौड़ सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

राष्ट्रपति के आगमन पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हरियाणवी संस्कृति के महोत्सव रत्नावली का शुभारंभ हुआ। महोत्सव को देखने के लिए दूर-दराज के ग्रामीणों, बुजुर्ग महिलाओं और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों सहित अन्य लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। परिसर में हरियाणवी लोक संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियों, लोकनृत्यों और सांस्कृतिक प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेश की परंपराओं की झलक देखने को मिल रही है।

रत्नावली में हरियाणा की पारंपरिक कला, लोकनृत्य और सांस्कृतिक विरासत को मंच दिया जा रहा है। महोत्सव के दौरान अलग-अलग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिये कलाकार प्रदेश की लोक परंपराओं को जीवंत कर रहे हैं। वहीं, सांस्कृतिक प्रदर्शनी में भी हरियाणा की विरासत और परंपराओं से जुड़ी चीजें लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।
 

लोक संस्कृति को करीब से देख रहे लोग
महोत्सव में पहुंच रहे ग्रामीण और बुजुर्ग महिलाएं हरियाणवी संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियों को देख रहे हैं। विद्यार्थियों में भी आयोजन को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। रत्नावली के माध्यम से एक ही परिसर में प्रदेश की लोककला, पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक विरासत को देखने का अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed