{"_id":"68b4af2abecee117030136bb","slug":"preparations-for-the-navratri-festival-begin-at-maa-bhadrakali-shaktipeeth-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-141372-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मां भद्रकाली शक्तिपीठ में नवरात्र महोत्सव की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मां भद्रकाली शक्तिपीठ में नवरात्र महोत्सव की तैयारियां शुरू
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बैठक को संबोधित करते पीठाध्यक्ष पं. सतपाल शर्मा। स्वयं
कुरुक्षेत्र। शक्तिपीठ श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर में आश्विन नवरात्र महोत्सव की तैयारियों के लिए सेवक मंडल की विशेष बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता पीठाध्यक्ष पं. सतपाल शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि शक्ति महोत्सव का शुभारंभ 22 सितंबर को होगा और 7 अक्तूबर तक चलेगा। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।
पं. सतपाल शर्मा ने बताया कि 22 सितंबर सोमवार को प्रथम नवरात्र पर ध्वजारोहण के बाद दोपहर एक बजे मां भद्रकाली जी की भव्य शोभायात्रा पावन ज्योति के साथ प्रारंभ होगी। नगर परिक्रमा के बाद शाम छह बजे महाआरती के साथ ज्योति प्रतिस्थापना होगी। प्रथम नवरात्र से सप्तमी तक प्रतिदिन शाम चार से सात बजे भजन संध्या का आयोजन होगा। प्रतिदिन शाम सात बजे 505 ज्योतियों से महाआरती और प्रातः छह बजे मंगला आरती होगी।
29 सितंबर महासप्तमी को प्रातः 10 बजे मनोकामना पूर्ण हवन यज्ञ होगा। 30 सितंबर मंगलवार को दुर्गाष्टमी जागरण का आयोजन होगा जिसमें पंजाबी फिल्म अभिनेता रोशन प्रिंस और सारेगामापा विजेता हर्ष सिकंदर भजनों की प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर मां भद्रकाली की विशेष महाआरती का शुभारंभ भी किया जाएगा। अन्नपूर्णा भंडारा प्रतिदिन प्रातः 10 बजे व दोपहर 12 बजे होगा। व्रत भंडारा भी दोपहर 12 बजे आयोजित होगा। शनिवार को पूरे दिन भंडारे का आयोजन रहेगा। 22 सितंबर और दुर्गाष्टमी पर 56 भोग का प्रसाद अर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
करवाचौथ और पुष्प शृंगार मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति भव्य पुष्प शृंगार होगा। साथ ही 10 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे सुहागिनों का पर्व करवाचौथ मंदिर परिसर में मनाया जाएगा। बैठक में शोभायात्रा का रूट प्लान, दर्शन व्यवस्था और जागरण की बैठकी तय हुई। पीठाध्यक्ष ने सभी भक्तों से मां की सेवा के लिए एक दिन का समय अवश्य देने की अपील की। इस मौके पर उपाध्यक्ष डॉ. एमके मोदगिल, सेवा प्रमुख देवेंद्र गर्ग सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।