फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Preparations for the birth of Jesus Christ begin in the church

Kurukshetra News: चर्च में यीशु मसीह के जन्म दिन की तैयारी शुरू

Sun, 21 Dec 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 21 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the birth of Jesus Christ begin in the church
कुरुक्षेत्र। रेलवे ओवर​​ब्रिज के समीप ​स्थित भारतीय चर्च। संवाद
कुरुक्षेत्र। पूरी दुनिया को गीता का अमर संदेश देने वाली धर्मनगरी में 1899 से भारतीय चर्च यीशु मसीह की शिक्षाओं का प्रकाश फैला रही है। इससे क्रिश्चन ही नहीं अन्य धर्मों के लोग भी जुड़े हैं, जिससे आपसी भाईचारे का संदेश भी फैल रहा है। चर्च में 25 दिसंबर को मनाए जाने वाले यीशु मसीह के जन्म दिवस क्रिसमस डे की तैयारी शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन

चर्च के पादरी दीपक सिंह बताते हैं कि यहां 12 फरवरी 1899 को मोहन नगर में रेलवे स्टेशन के साथ ही चर्च की स्थापना की गई थी। जिले की इस सबसे बड़ी व प्राचीन चर्च में हमेशा ही भाईचारे का संदेश दिया जाता रहा है। हर साल की तरह इस बार भी यीशु मसीह के जन्म दिवस को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 24 दिसंबर रात 12 बजे ही यह आयोजन शुरू हो जाएगा और अगले दिन 25 दिसंबर को भी जारी रहेगा। प्रार्थना के बाद केक भी काटा जाएगा। इसके लिए चर्च को बेहद आकर्षक ढंग से सजाए जाने की तैयारी है। कार्यक्रम में शहर व आसपास से भी सैंकड़ों लोग शामिल होते हैं, जिनमें क्रिश्चन ही नहीं दूसरे धर्मों के लोग भी होते हैं। उन्होंने कहा कि यीशु मसीह ने मानवता के कल्याण की ही शिक्षाएं दी है।

कुरुक्षेत्र। रेलवे ओवरब्रिज के समीप स्थित भारतीय चर्च। संवाद

कुरुक्षेत्र। रेलवे ओवरब्रिज के समीप स्थित भारतीय चर्च। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed