फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Preparations for Republic Day will be rehearsed from 19th

Kurukshetra News: गणतंत्र दिवस की तैयारी 19 से करेंगे पूर्वाभ्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Republic Day will be rehearsed from 19th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। 26 जनवरी को मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसके लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन कर दिया गया है और प्रत्येक कमेटी के लिए एक अधिकारी को नोडल के रूप में ड्यूटी सौंपी गई है। समारोह में मार्च पास्ट में आठ प्लाटून शानदार परेड का प्रदर्शन करेंगी।
परेड के लिए पूर्वाभ्यास 19 जनवरी से पुलिस लाइन में शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही 24 जनवरी को पुलिस लाइन में फुल ड्रेस अभ्यास किया जाएगा। समारोह का आयोजन पुलिस लाइन में किया जाएगा। इसके साथ ही पिहोवा, शाहाबाद, लाडवा उपमंडल में भी हर वर्ष की भांति भव्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम संबंधित उपमंडल के एसडीएम की देखरेख में होंगे, जबकि कुरुक्षेत्र पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के लिए नगराधीश को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

सभी विभागों को आदेश दिए गए हैं कि अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों को अभी से करना शुरू करेंगे ताकि निर्धारित समय तक तैयारी को पूरा किया जा सके। जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि पुलिस विभाग की तरफ से दो पुलिस की टुकड़ियां तथा एक होमगार्ड की टुकड़ी परेड में शामिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस बैंड, एनसीसी, एनएसएस व निर्वाचन विभाग से संबंधित एक टुकड़ी भी परेड में शामिल होगी। यह टुकड़ियां 19 जनवरी से प्रात: 10 बजे डीएसपी कुरुक्षेत्र व एसडीएम थानेसर की देखरेख में पुलिस लाइन में पूर्वाभ्यास करेंगी और 24 जनवरी को फुल ड्रेस पूर्वाभ्यास होगा। उन्होंने कहा कि अगर बारिश का मौसम बनता है तो गणतंत्र दिवस समारोह के लिए वैकल्पिक स्थल नई अनाजमंडी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed