{"_id":"6a78da3672574612ef08bbf0","slug":"preparations-for-a-grand-event-at-siddheshwar-mahadev-temple-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-159198-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में भव्य आयोजन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में भव्य आयोजन की तैयारी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नया बस अड्डा स्थित भव्य सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में लगाई गई लड़ियां। संवाद
कुरुक्षेत्र। सावन माह में शिवभक्तों की आस्था के लिए रोडवेज विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नए बस अड्डा परिसर स्थित भगवान शिव के विशाल मंदिर को सजाया जा रहा है। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लड़ियों और फूलों से आकर्षक रूप दिया जा रहा है। सावन की शिवरात्रि के दिन मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना होगी। इसके साथ ही हवन भी किया जाएगा। भगवान शिव को गंगाजल अर्पित करने की परंपरा निभाई जाएगी।
रोडवेज कर्मचारियों के अनुसार, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में प्रतिवर्ष यह धार्मिक आयोजन होता है। इस बार भी मंदिर को सुंदर बनाने के लिए सजावट की जा रही है। रोडवेज विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और मंदिर कमेटी सदस्य पूजा में शामिल होंगे। महाप्रबंधक, ट्रैफिक मैनेजर समेत डिपो के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
11 को सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में हवन और जलाभिषेक : जितेंद्र
मंदिर समिति के प्रधान नरेश श्योकंद ने कहा कि अड्डे पर प्रतिदिन ड्यूटी पर आने वाले कर्मचारी काम शुरू करने से पहले भगवान शिव के दर्शन करते हैं। शिवरात्रि का आयोजन कर्मचारियों के साथ आसपास के श्रद्धालुओं के लिए भी आस्था का केंद्र बनता है। श्रावण शिवरात्रि पर 11 अगस्त को सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में हवन तथा जलाभिषेक होगा। सचिव जितेंद्र पांचाल ने बताया कि प्रातः जलाभिषेक तथा 10 बजे हवन किया जाएगा। कार्यक्रम में महाप्रबंधक, कार्य प्रबंधक, यातायात प्रबंधक सहित डिपो के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल होंगे। कोषाध्यक्ष रवींद्र शर्मा, उपप्रधान रणजीत करोड़ा, नवीन शर्मा द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सभी के सहयोग से व्यवस्था की जाएगी।