{"_id":"661f131f92e6ffc84c067de6","slug":"preparation-to-open-sports-academy-to-hone-the-talent-of-sikh-youth-assandh-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-116842-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिख युवाओं की प्रतिभा निखारने के लिए खेल अकादमी खोलने की तैयारी : असंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिख युवाओं की प्रतिभा निखारने के लिए खेल अकादमी खोलने की तैयारी : असंध
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश के सिख युवाओं की प्रतिभा निखारने के लिए हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी खेल अकादमी खोलेगी, जिसके लिए परियोजना तैयार कर रही है। इस परियोजना पर कार्यकारिणी समिति की बैठक में मुहर लगेगी। यह जानकारी कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने दी।
हैड ऑफिस में सोमवार देर सायं तक चली एक अहम बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जानकारी देते हुए जत्थेदार असंध ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदर्शन सिंह सहगल, धर्म प्रचार के चेयरमैन बाबा बलजीत सिंह दादूवाल, महासचिव सुखविंदर सिंह मंडेबर, संयुक्त सचिव गुलाब सिंह मुनक, कार्यकारिणी समिति मैंबर बलदेव सिंह खालसा, जत्थेदार जगसीर सिंह मांगेआना, सुदर्शन सिंह गावड़ी, तजिंदरपाल सिंह अंबाला और तजिंदर सिंह नारनौल, सुखसागर सिंह हिसार, प्रवक्ता कंवलजीत सिंह अजराना सहित अन्य सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रस्ताव पारित करने पर सहमति जताई।
जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने बताया कि खेल अकादमी में सिख युवा वर्ग की खेलकूद प्रतिभा को तराशकर उन्हें अपना हुनर दिखाने का मौका दिया जाएगा। यही नहीं, पश्चिमी सभ्यता की ओर आकर्षित हो रहे सिख नौजवानों को धर्म से जोड़ने का बीड़ा उठाते हुए हरियाणा कमेटी द्वारा गुरमत विद्यालय खोलने की योजना पर भी गंभीरता से मंथन किया गया है। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब रोहतक एवं गुरुद्वारा लाखन माजरा में लंगर हाल बनाने पर विचार किया गया, जबकि कैथल में कर्मचारियों के लिए रिहायशी कमरे बनाने पर भी सहमति जताई गई।
विज्ञापन
प्रधान के मुताबिक अमृतधारी परिवारों के बच्चों की कमेटी के स्कूलों में फीस माफ करने का मुद्दा भी उठा, जिस पर सहमति बनी कि सदस्य अपने निजी कोटे से विद्यार्थियों की फीस माफ कर सकते हैं। खेतीबाड़ी का विषय आने पर फसल का विविधिकरण अपनाने का सुझाव दिया गया, जिसमें कहा गया कि अपने गेहूं व जीरी के अलावा दालों की खेती भी करनी चाहिए। यही नहीं, हरियाणा कमेटी के उड़नदस्ते विभाग को और भी मजबूत करने के लिए फ्लाइंग स्कवायड बनाने पर भी विचार किया गया। इतना ही नहीं, गुरुद्वारा लखनौर साहिब अंबाला में अजायब घर बनाने के बारे में भी मंथन किया गया। इसके साथ ही हरियाणा कमेटी अपना ज्यूडीशियल कमीशन बनाने के लिए सरकार से बातचीत करेगी, जिसे लेकर पत्र भी सरकार को लिखा जाएगा।