फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   prahlad modi in kurukshetra for Pm jan kalyan yoajna

जन कल्याण योजना की हर जिले में गठित होगी कार्यकारिणी : प्रहलाद मोदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
prahlad modi in kurukshetra for Pm jan kalyan yoajna
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी का सेक्टर 30 मार्केट में स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद मोदी कुरुक्षेत्र के संयोजक पूर्णचंद मथाना के प्रतिष्ठान में पहुंचे, जहां अभियान से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका सादगीपूर्ण तरीके से स्वागत किया। उन्हें हरियाणवी पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया गया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रहलाद मोदी ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही इस अभियान के तहत हर जिले में कार्यकारिणी गठित की जाएगी जो आमजन से व्यक्तिगत रूप से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को जानेगी और उन्हें केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में उनकी हरसंभव सहायता करेगी। उन्होंने कहा कि ये अभियान 2015 से लगातार जारी है और जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस अभियान से जुड़े लोगों की सोच है कि इस अभियान के जरिए किसी भी महत्वाकांक्षी को अभियान से जुड़कर चुनाव के दौरान टिकट दिलवाने या टिकट लेने का काम नहीं है। हमारा काम जन कल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना और इन योजनाओं का लाभ दिलवाने का प्रयत्न करना है। अभियान के जिला संयोजक पूर्णचंद मथाना ने कहा कि वे मोदी जी के निर्देशानुसार वे कुरुक्षेत्र जिला में आमजन को सरकार की प्रत्येक योजना से अवगत करवाकर उनका लाभ पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे। इस मौके पर अभियान के महामंत्री सतबीर चौहान, सह संयोजक जितेन्द्र चौहान, कार्यकारिणी सदस्य हरप्रीत, अंबाला जिला संयोजक जसबीर सिंह, कार्यकारिणी सदस्य राकेश चौहान, महिला जिला संयोजक ज्योति खंगवाल सहित अभियान से जुड़े कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed