फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Prachi of Unique Shiksha Niketan was first in the senior group in the speech competition

Kurukshetra News: भाषण प्रतियोगिता में सीनियर ग्रुप में यूनिक शिक्षा निकेतन की प्राची प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Prachi of Unique Shiksha Niketan was first in the senior group in the speech competition
लाडवा। निर्णायक मंडल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते संस्था के पदाधिकारीगण। विज्ञ​प्ति
लाडवा। सामाजिक संस्था रोटरी, रोट्रेक्ट व इनरव्हील क्लब ने विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। रोटरी के पूर्व प्रधान अंकुर गुप्ता ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में छठी से आठवीं कक्षा के लिए जूनियर ग्रुप व कक्षा नौवीं से 12वीं सीनियर ग्रुप में कराई गई जिसमें जूनियर ग्रुप में अंग्रेजी भाषा में सोशल मीडिया व हिंदी भाषा में आत्मनिर्भर भारत और सीनियर ग्रुप में हिंदी भाषा में शिक्षक की ओर से पिटाई-बुराई या भलाई व अंग्रेजी में आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस विषय पर विचार साझा किए।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में सीनियर ग्रुप में यूनिक शिक्षा निकेतन की प्राची ने प्रथम, संजय गांधी स्कूल की प्राची झा ने द्वितीय, सुगनी देवी स्कूल की श्वेता ने तृतीय व जय हिंद पब्लिक स्कूल डूडी की अमनीत कौर ने प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त किया। जूनियर ग्रुप में यूनिक शिक्षा निकेतन की निकुंज ने प्रथम, ग्लोब हेरिटेज स्कूल के अग्रिम सिंघल ने द्वितीय, सहारा इंटरनेशनल स्कूल की काव्या ने तृतीय किडजी स्कूल की सुखदीप ने प्रोत्साहन पुरस्कार हासिल किए। क्लब के तरफ से बच्चों व निर्णायक मंडल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल चीका के प्रधानाचार्य राजन शर्मा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रोफेसर डॉ. प्रदीप मित्तल व आइंस्टाइन स्कूल नीलोखेड़ी की प्रधानाचार्या रीतू मल्होत्रा भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे। रोटरी प्रधान संजीव जिंदल ने रोटरी द्वारा किए जा रहे कार्यों को संक्षिप्त रूप से बताया गया। निर्णायक डॉ. प्रदीप मित्तल ने कहा कि जो अंतर असली ज्वेलरी व आर्टिफिशयल ज्वेलरी में होता है, वही अंतर इंटेलीजेंस और आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस में है, जिसे हम वास्तविक ज्ञान को सजाने के लिए प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed