{"_id":"6950356db2cb77626807aecd","slug":"power-supply-disrupted-in-sector-17-and-surrounding-areas-due-to-broken-pole-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-147609-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: खंभा टूटने से सेक्टर-17 व आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: खंभा टूटने से सेक्टर-17 व आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बिजली का पोल बदलते बिजली निगम कर्मी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-17 स्थित पीर की मजार के समीप शनिवार को बिजली का पोल टूटने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब ढाई घंटे तक प्रभावित रही। अचानक हुए घटनाक्रम से 33 केबी केडीबी पावर हाउस से जुड़ी आपूर्ति भी बाधित हो गई जिसके कारण आसपास के कई इलाकों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इसके चलते ज्योति नगर, अनाज मंडी सहित शहर के अन्य आवासीय क्षेत्रों में बिजली गुल रही। शनिवार का दिन होने के कारण कई घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कामकाज प्रभावित हुआ। शहर वासी मुकेश कुमार, राकेश कुमार का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी बिजली के खंभों और तारों की स्थिति की शिकायतें की जा चुकी हैं लेकिन समय रहते उचित मरम्मत नहीं होने से ऐसी समस्याएं बार-बार सामने आ रही हैं।
लोगों ने पुराने और जर्जर खंभों को जल्द बदले जाने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानी से बचा जा सके। बिजली निगम एसई मदन गोपाल जिंदल ने बताया कि पोल बदलाव के कारण क्षेत्र में बिजली बाधित रही। कई घंटे की मशक्कत के बाद वैकल्पिक व्यवस्था के जरिये आपूर्ति बहाल की गई।