फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   poudhgiri

पर्यावरण और संस्कारों को सुरक्षित रखने के लिए महापुरुषों के नाम पर लगाए जाएं पौधे :मनोहर

Wed, 17 Jul 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
poudhgiri
मुख्यमंत्री मनोहर लाल अनाज मंडी के प्रांगण में कुरुक्षेत्र से पौधागिरी कार्यक्रम का शुभारंभ कर - फोटो : Kurukshetra
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पर्यावरण और संस्कारों को सुरक्षित रखने के लिए महापुरुषों, दादा-दादी, माता-पिता, गुरजनों और अपने-अपने नाम से कम से कम एक पौधा जरुर लगाना चाहिए। इन पौधों को लगाने से लेकर बड़ा होने तक सुरक्षित भी रखने का संकल्प लेना चाहिए। इस सीजन में पौधागीरी कार्यक्रम के तहत प्रदेश में शिक्षा विभाग व स्थानीय कार्यालय परिसरों में 20 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंगलवार को थानेसर अनाज मंडी में वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राज्यस्तरीय पौधागीरी कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, विधायक डॉ. पवन सैनी, चीफ कंजरवेटर अतुल श्रीयशकर, जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया ने स्कूली विद्यार्थियों को फल और छायादार पौधे वितरित किए और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दो हजार स्कूली विद्यार्थियों के बीच में पहुंचकर पौधागीरी का संदेश देेने के साथ-साथ कम से कम तीन साल तक पौधे की सुरक्षा करने का संकल्प भी दिलाया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पौधागीरी चेतना रैली को झंडी देकर रवाना किया। इस पौधागीरी चेतना रैली के अंतर्गत कुरुक्षेत्र जिले में स्कूली विद्यार्थियों के माध्यम से 90 हजार पौधे लगाने के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सभी स्कूली बच्चों से अनुरोध है कि वे बढ़चढ़ कर पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लें। यह कार्यक्रम बच्चों के लिए खेल की तरह ही रोमांचक होगा, जिसका फल बच्चों को कुछ ही वर्षो में प्राप्त होने लगेगा। हर बच्चा तीन पौधे लगाये-एक पौधा अपने दादा-दादी या माता-पिता के नाम पर, दूसरा पौधा गुरु के नाम पर और तीसरा पौधा अपने वातावरण के नाम पर। तीन साल तक अपने लगाए गए पौधों की सुरक्षा करते हुए उनकी देख-रेख करे। अध्यापक भी वर्ष में कम से कम एक बार हर बच्चे के पेड़ को देखने उसके घर जाएं। स्कूली बच्चों को इस बात के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा कि वे उन द्वारा लगाए गए पौधे का नाम किसी महान व्यक्ति या उनके पूर्वज के नाम पर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा से पौधागीरी कार्यक्रम की शुरुआत करके मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक सराहनीय कदम उठाया है। इस धरा पर अधिक से अधिक पौधे लगाकर जहां पर्यावरण को स्वच्छ बनाया जाएगा, वहीं कुरुक्षेत्र के गिरते भूजल स्तर में भी सुधार सम्भव हो पाएगा। इसलिए सभी बच्चे अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका पालन पोषण करना भी सुनिश्चित करे। विधायक सुभाष सुधा ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि पौधागिरी कार्यक्रम के तहत गत्त वर्ष कुरुक्षेत्र में 1 लाख 10 हजार से ज्यादा पौधे लगाए गए थे और इस बार 90 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधिकारी, संस्थाएं, विद्यार्थी, शिक्षक सभी मिलकर कार्य करेंगे और कुरुक्षेत्र को ग्रीन बनाने का प्रयास करेंगे। विधायक डा. पवन सैनी ने मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पौधागिरी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जाएंगे। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन जैनेंद्र ने किया और वन विभाग की तरफ से शुरुआत समिति के कलाकारों द्वारा पौधागिरी एक संस्कार विषय पर लघु नाटिका प्रस्तुत करके युवाओं को पौधे लगाने के प्रति जागरुक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed