{"_id":"695c20d8e4367ec1400a8714","slug":"potato-procurement-begins-in-grain-markets-providing-relief-to-farmers-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-148094-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अनाज मंडी में आलू की खरीद शुरू, किसानों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अनाज मंडी में आलू की खरीद शुरू, किसानों को राहत
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। अनाज मंडी में आलू की खरीद के लिए बोली में हिस्सा लेते आढ़ती। संवाद
इस्माईलाबाद। अनाज मंडी में आलू की खरीद शुरू हो गई है। इससे क्षेत्र में आलू का उत्पादन करने वाले किसानों को बड़ी राहत मिली है। अब किसानों को दूर-दराज की मंडियों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे किसानों के समय की बचत होने के साथ ईंधन की भी बचत होगी।
मंडी प्रधान विनोद कंसल ने बताया कि किसान लंबे समय से मंडी में आलू खरीद शुरू करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने किसानों की मांग को कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के समक्ष रखा। उन्होंने तुरंत प्रभाव से मंडी में आलू की खरीद शुरू करने के आदेश जारी कर दिए। सोमवार अनाज मंडी में आलू की खरीद विधिवत तरीके से शुरू हो चुकी है। उन्होंने बताया कि आलू की पहली खेप फकीर चंद एंड राजेश कुमार की दुकान पर पहुंची। पहले दिन आलू 451 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिका है।
उन्होंने कहा कि इससे पहले किसानों को आलू बेचने के लिए पिपली अनाज मंडी और दूर-दराज की मंडियों में जाना पड़ता था। इससे आने-जाने में किसानों का काफी समय बर्बाद होता और ईंधन भी काफी खर्च होता था। इस कारण किसान को काफी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता था।
विज्ञापन
क्षेत्र की अनाज मंडी में आलू की खरीद शुरू होने से किसानों को इसका काफी लाभ मिलेगा। इस अवसर पर मार्केट कमेटी सचिव अंकुर ठकराल, मंडी प्रधान विनोद कंसल, मुकेश, दर्शन लाल, मंहिद्र सिंह थांदडो, राजेश, दलविंद्र सिंह, निर्दोष खुराना, बोबी सिंगला आदि मौजूद रहे।