{"_id":"6b00b47047ff6603b40fb0cc","slug":"potato-arrivals-increase-at-pipli-mandi-bidding-to-begin-on-the-26th-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-164343-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पिपली मंडी में आलू आवक बढ़ी, 26 से शुरू होगी बोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पिपली मंडी में आलू आवक बढ़ी, 26 से शुरू होगी बोली
विज्ञापन
पिपली। कुरुक्षेत्र की पिपली अनाज मंडी में आलू की आवक शुरू हो गई है। इस बार किसानों को आलू के अच्छे भाव मिल रहे हैं, जिससे उनके चेहरे पर खुशी है।
26 नवंबर से दोपहर 12 बजे से आलू की बोली शुरू होगी, ताकि खरीद व्यवस्था सुचारु रहे। पिपली अनाज मंडी हरियाणा की सबसे बड़ी आलू मंडी मानी जाती है। यहां कुरुक्षेत्र और आसपास के जिलों के किसान अपनी फसल बेचने आते हैं।
19 नवंबर को 6735 क्विंटल आलू की खरीद हुई। इस दिन तक कुल 12510 क्विंटल आलू मंडी पहुंचा, जो पिछले साल की तुलना में 2820 क्विंटल अधिक है। आलू का भाव 500 से 1350 रुपये प्रति क्विंटल तक है, औसत दर 1095 रुपये है। सफेद आलू लाल आलू से 200 से 300 रुपये महंगा बिक रहा है। अनाज मंडी के प्रधान गुरुदत्त शर्मा ने बताया कि खरीद की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। आढ़ती पवन गर्ग ने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस बार दाम ठीक चल रहे हैं। किसान जसविंदर सिंह गादली को अपनी फसल का भाव 1480 रुपये मिला। किसान परमिंदर सिंह दबखेड़ा ने बताया कि उनके एक एकड़ में 60 क्विंटल आलू निकला।