{"_id":"5f1202908ebc3e63687ea511","slug":"poster-of-bhinderwala-seen-on-kaithal-road-in-pihowa-kurukshetra-news-knl37708064","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिहोवा में कैथल रोड पर लगाया अलगाववादी नेता भिंडरावाला का होर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिहोवा में कैथल रोड पर लगाया अलगाववादी नेता भिंडरावाला का होर्डिंग
विज्ञापन
अलगाववाद की मांग के जनक रहे जरनैल सिंह भिंडरावाला का कैथल रोड पर लगा होर्डिंग चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में खालिस्तान के समर्थन में रैफरंडम-2020 के पक्ष में मुहिम चलाई गई, जिसमें हरियाणा के सिख समाज को वोटिंग करने की अपील की गई। इस मुहिम को लेकर प्रदेश के सिखों को विदेश से फोन कॉल के जरिए उकसाया जा रहा था। इसके लिए ऑडियो संदेश जारी किया गया था। वहीं सिख समाज ने इस मुहिम को सिरे से नकार दिया। कुरुक्षेत्र पुलिस ने इस मामले में धार्मिक भावनाओं को भड़काने के लिए आ रहे फोन कॉल्स पर संज्ञान लेते हुए खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू पर केस दर्ज किया है।
अब पिहोवा में कैंची चौक (कैथल रोड) आसमानपुर मोड़ पर भिंडरावाला का होर्डिंग लगाया गया है, जिससे क्षेत्र के लोग आशंकित है। हालांकि इस होर्डिंग पर किसी भी तरह का कोई विचार व नारा नहीं लिखा गया है। केवल अलगाववादी भिंडरावाला की तस्वीर छपी हुई है। यह होर्डिंग किस के द्वारा तथा किस मकसद से लगाया गया है, ये जांच का विषय है। इस मामले को लेकर गुप्तचर एजेंसियां सक्रिय है। उधर, पिहोवा के डीएसपी गुरमेल सिंह ने बताया कि क्षेत्र में किसी भी तरह की देशद्रोही गतिविधियों को चलने नहीं दिया जाएगा। पुलिस विभाग मामले पर नजर रखे हुए है। खालिस्तान मुहिम पर अंतरराष्ट्रीय कॉल पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह होर्डिंग किसने और किस मकसद से लगाया है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।