{"_id":"577d63434f1c1b6e697fbfe3","slug":"poor-rains-resulted-in-farms-vegetables-prices-increased-kurukshetr","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से खेतों में सब्जियां हुई खराब, दाम बढ़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से खेतों में सब्जियां हुई खराब, दाम बढ़े
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Thu, 07 Jul 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
सब्जियों की खरीददारी करता व्यक्ति।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में पहली बरसात के बाद रोजमर्रा की वस्तुओं के दामों में बढ़ोतरी आई है। इनमें से सबसे ज्यादा प्रभावित आम लोगों के घर की रसोई हुई है। जिससे घर का सारा बजट बिगड़ने लगा है। सब्जियों के भावों के आसमान छूने से अब लोगों के पसीने छूटने लगे है। सब्जी मंडी में ही सब्जियों के बढ़े भावों का असर दिखाई देने लगा है, जहां सब्जी विक्रेता खरीददारों की बाट जोहने को मजबूर होने लगे है।
सब्जियों पर बरसात का पड़ा असर
बरसात से जहां धान की फसल को बड़ा फायदा होगा वहीं सब्जियों को भारी नुकसान भी हुआ है। जिससे सब्जी उत्पादक किसानों के चेहरे पर मायूसी दिखाई दी। सब्जियों में बारिश के नुकसान के कारण एकाएक ही मंडियों में सब्जी के भाव भी तेज हो गए। जिससे आम लोगों की रसोई का बजट गड़बड़ाने लगा है।
सब्जी विक्रेताओं के अनुसार लगभग एक माह के दौरान ये रहा सब्जियों के भाव में अंतर
सब्जी पहले अब
गोबी 30/किलो 62/किलो
टमाटर 35 /किलो 60/किलो
भिंडी 25 /किलो 40/किलो
तोरी 20/किलो 35/किलो
प्याज 8 /किलो 20 /किलो
टिंडा 25 /किलो 50/किलो
शिमला मिर्च 25 /किलो 55/किलो
मटर 55 /किलो 100/किलो
कद्दू 15/किलो 25/किलो
आलू 10/किलो 20/किलो
करेला 15 /किलो 30/किलो
घीया 20/किलो 30/किलो
खीरा 10 /किलो 40/किलो
गाजर 20 /किलो 50/किलो
घर के बाकि कामों के लिए ब्रेक लग गई
क्षेत्र की सेक्टर 7 से गृहणी रेणू, कृष्णपुरा निवासी गृहणी ज्योति, पिपली निवासी गृहणी प्रिया ने बताया कि बरसात होने से पहले तक सब्जियां आम आदमी की पहुंच तक थी लेकिन बरसात के बाद जब शनिवार को मंडी में गए तो सब्जियों के रेट आसमान छूने लग गए। अब तो रसोई के बजट के लिए घर से ज्यादा पैसा निकालना पड़ रहा है जिसके कारण बाकि घर के काम पर कुछ दिन के लिए ब्रेक लगा दी है।
विज्ञापन
दुकानदार बताते है कि जब तक बारिश रहेगी तब तक आसमान से उठे दाम से सब्जी बेचेंगे। सरकार को चाहिए कि जिस प्रकार दालों पर शिकंजा कसा है उसी प्रकार सब्जियों के रेट पर भी कुछ कार्य करें।
सब्जी व फल महंगे मिलेंगे
सब्जी विक्रेता राजेश ने बताया कि बरसात के कारण जो सब्जियां स्टाक में थी या फिर खेतों में पक रही थी वे खराब हो गई। जिससे मंडी भाव में ही रेट में परिवर्तन हो गया है। अब रेट बढ़ जाने के बाद दुकानों पर भी सब्जी महंगी बेची जा रही है। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में सब्जि व फल महंगे मिलेंगे।
बारिश से सब्जियों को हुआ नुकसान
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ जेएन भाटिया ने बताया कि बारिश की वजह से सब्जियों को नुकसान हुआ है। जिससे इनके रेट में बढ़ोतरी की संभावना है।