फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Polo match will be held soon in Kurukshetra, preparations for shooting championship also underway: Jindal

कुरुक्षेत्र में जल्द होगा पोलो मैच, शूटिंग चैंपियनशिप के लिए भी तैयारी : जिंदल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Polo match will be held soon in Kurukshetra, preparations for shooting championship also underway: Jindal
पिहोवा। युवाओं के लिए खेलों में भविष्य बनाने की अपार संभावनाएं हैं। खेल बहुत कम उम्र में दौलत शोहरत वो सब चीज देता है, जिससे एक अलग पहचान बनती है। इसलिए युवा वर्ग नशे से दूर रहकर खेलों में अपना भविष्य तलाश करें। यह आह्वान सांसद नवीन जिंदल ने किया।
विज्ञापन

वे गांव झींवरहेडी में संत बाबा जगीर सिंह एनआरआई सभा की ओर से करवाए जा रहे दूसरे कबड्डी कप में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया है। खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उनके द्वारा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में जिम स्थापित किया जा रहे हैं और युवाओं को खेलों का सामान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

नौ मार्च को भी नौ गांवों में उनकी तरफ से नए जिम स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विदेश में बसे लोगों का यह प्रयास बेहद सराहनीय है कि वो अपने वतन में प्रत्येक साल खेल प्रतियोगिताएं करवाने के लिए यहां आते हैं। इससे गांव का नाम विदेश में तो चमकता ही है। साथ ही युवाओं को भी प्रेरणा मिलती है। सांसद ने कहा कि जल्द ही वे कुरुक्षेत्र में पोलो का मैच कराने जा रहे हैं, जिसमें सभी क्षेत्रवासियों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा वे शूटिंग कंपटीशन भी प्लान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी कप में पूरे प्रदेश से टीमों ने हिस्सा लिया। पहले पुरस्कार के रूप में पांच पांच लाख, दूसरा इनाम चार लाख, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को ढ़ाई-ढ़ाई लाख और क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीम को दो लाख रुपए पुरस्कार सभा की ओर से दिया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी, नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि, गरीब सिंह काली सहित हजारों की संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed