फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Political turmoil escalates in Kuntia, with two factions claiming to form a new executive committee.

Kurukshetra News: कुंटिया में बढ़ा सियासी घमासान, दो गुटों ने नई कार्यकारिणी बनाने का किया दावा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Political turmoil escalates in Kuntia, with two factions claiming to form a new executive committee.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) में आंतरिक विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। विश्वविद्यालय परिसर में हाल ही में सुरक्षा कर्मियों से जुड़े विवाद के बाद संघ के भीतर नेतृत्व को लेकर मतभेद और तेज हो गए हैं। बुधवार को कर्मचारी क्लब में आयोजित एक बैठक में दो गुटों ने वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करने तथा नई टीम गठित करने का दावा किया। बैठक में शामिल कर्मचारियों ने कहा कि संघ के हितों को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है, उनके अनुसार नीलकंठ शर्मा को प्रधान चुना गया है, इसके अलावा जुगा लाल को वरिष्ठ उपप्रधान, नरेश कुमार नरसी को उपप्रधान, बक्शी चंद रंगा को महासचिव, जोगी राम को सहसचिव, संजय यादव को प्रेस सचिव तथा अर्जुन सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

दूसरी ओर मौजूदा प्रधान राजवंत कौर ने इस पूरे घटनाक्रम को असंवैधानिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि संघ एक पंजीकृत संस्था है और इसका संचालन निर्धारित संविधान के अनुसार होता है। संविधान में स्पष्ट प्रावधान है कि आम सभा केवल प्रधान के निर्देश पर महासचिव द्वारा ही बुलाई जा सकती है। ऐसे में किसी भी समूह द्वारा बुलाई गई बैठक को आम सभा नहीं माना जा सकता। राजवंत कौर का कहना है कि यदि इस प्रकार किसी भी समूह को कार्यकारिणी बदलने का अधिकार दे दिया जाए तो भविष्य में कोई भी गुट अपनी बैठक बुलाकर संगठन पर दावा कर सकता है, जिससे संस्था की वैधता और व्यवस्था प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed