फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Police takes strict action against those drinking and serving alcohol in public places

Kurukshetra News: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने-पिलाने वालों पर पुलिस का सख्त एक्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Police takes strict action against those drinking and serving alcohol in public places
कुरुक्षेत्र। जिले में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीतीश अग्रवाल ने सभी थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों को निर्देश जारी किए हैं कि ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। सार्वजनिक स्थानों जैसे होटल, ढाबों, चाय की दुकानों और रेहडिय़ों पर शराब का सेवन या वितरण अब महंगा पड़ सकता है।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अक्सर शराब के नशे में लोग सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करते हैं, जिससे झगड़े और अन्य अपराधों की घटनाएं बढ़ती हैं। कई बार नशे की हालत में गंभीर वारदातों को भी अंजाम दिया जाता है। इसे रोकने के लिए कुरुक्षेत्र पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। वीरवार को जिला पुलिस ने इस अभियान के तहत पांच मामलों में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना सदर पिहोवा ने दो मामलों में चार आरोपियों को, थाना शहर और थाना लाडवा ने दो अलग-अलग मामले में एक-एक आरोपी को, जबकि थाना शाहाबाद ने एक मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed