फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Police stopped the sanitation workers who were going to surround the Chief Minister's residence, three-tier barricading was done

Kurukshetra News: मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे सफाई कर्मियों को पुलिस ने रोका, त्रिस्तरीय की बैरिकेडिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Police stopped the sanitation workers who were going to surround the Chief Minister's residence, three-tier barricading was done
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। प्रदेशभर के शिक्षा विभाग के पार्ट-टाइम (चतुर्थ श्रेणी) सफाई कर्मचारी रविवार को अपनी मांगों के लिए सड़कों पर उतर आए और जमकर रोष जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास का घेराव का प्रयास किया लेकिन पुख्ता बंदोबस्त के साथ तैनात पुलिस बल ने उन्हें पहली नाकेबंदी पर ही रोक दिया। कर्मचारियों ने यहीं पर धरना देकर रोष जताया और मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि कैलाश सैनी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 10 मई तक समाधान न होने पर अगले दिन से भूख हड़ताल का अल्टीमेटम दिया। कर्मचारियों के गुस्से को देख पुलिस कर्मियों के पसीने छूटे रहे।
बड़ी संख्या में कर्मचारी सुबह ही ताऊ देवीलाल पार्क में एकजुट हुए, जहां पर करीब दो घंटे तक बैठकर अपनी मांगों पर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद रोष मार्च निकालते हुए मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए रवाना हुए लेकिन उन्हें रोकने के लिए डीएसपी सिटी ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस ने पहले ही पुख्ता बंदोबस्त किए हुए थे। तीन स्तरीय बैरिकेडिंग के साथ वाटर कैनन की भी तैयारी थी। कर्मचारियों को पहली बैरिकेडिंग पर ही रोक दिया गया। यहां कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमित नियुक्ति, न्यूनतम वेतन में वृद्धि, सेवा के दौरान मृत्यु या सेवानिवृत्ति पर परिवार को आर्थिक सहायता व रोजगार और स्कूल मर्ज होने पर कर्मचारियों का समायोजन शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि वे 15 से 20 वर्षों से सरकारी स्कूलों में सफाई का कार्य कर रहे हैं लेकिन अब तक उन्हें नियमित नियुक्ति नहीं मिली है। न्यूनतम वेतन पर काम करते हुए उन्हें किसी प्रकार की स्थायित्व की गारंटी नहीं मिली। इस मौके पर महासचिव सुरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार, सलाहकार ऋषि पाल, उपाध्यक्ष विजय कुमार, सहसचिव वीरेंद्र कुमार सहित सैकड़ों सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




मांगे पूरी न हुईं तो शिक्षा मंत्री आवास पर करेंगे भूख हड़ताल
राज्य प्रधान तेजराम ने बताया कि एसोसिएशन के पांच सदस्य सोमवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे हैं। अगर वहां भी कोई सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो कर्मचारी 10 जून के बाद पानीपत शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed