फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Police seized drugs and weapons worth Rs 1.16 crore

Kurukshetra News: पुलिस ने पकड़े 1.16 करोड़ के नशीले पदार्थ व हथियार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 08:01 AM IST
विज्ञापन
Police seized drugs and weapons worth Rs 1.16 crore
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस ने आचार संहिता के दौरान नशीला पदार्थ व अवैध हथियार रखने वाले के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 82 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 1.16 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ व अवैध हथियार बरामद किए। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि पुलिस ने विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष अभियान चलाया हुआ है। 16 अगस्त को आचार संहिता लगने के बाद पुलिस ने मादक पदार्थ, आबकारी व शस्त्र अधिनियम के तहत 83 अभियोग दर्ज करके 82 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें शस्त्र अधिनियम के तहत पकड़े गए दो आरोपियों से दो अवैध असलहा सहित 11 कारतूस बरामद किए। अवैध रूप से शराब बेचते हुए 65 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 1907 अंग्रेजी, देसी व बीयर बरामद हुई।
विज्ञापन

बताया कि नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से छह किलो 780 ग्राम अफीम, 875 किलो 215 ग्राम चूरापोस्त, 62 किलो 334 ग्राम चरस व 220 ग्राम स्मैक समेत तीन ट्रक बरामद हुए। इन नशीले पदार्थों की कीमत बाजार में करीब 90 लाख गई है। इसके अलावा पुलिस ने अलग-अलग जगह दबिश देकर छह बेल जंपर को गिरफ्तार गिरफ्तार किया है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर जिले से सटी पंजाब सीमाओं पर नाके लगाए गए हैं। पंजाब पुलिस के साथ समन्वय बैठक कर तालमेल स्थापित किया गया है ताकि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। चुनाव में किसी भी तरह से कानून का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। गांव व शहर में पुलिस की विभिन्न टीमें गश्त कर रही हैं साथ ही नाके लगाकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed