{"_id":"576d85244f1c1bc525b49a3f","slug":"police-recruitment-sector-upset-compatriot-handed-a-memorandum-to-the-sp-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती से परेशान हुए सेक्टर वासी, एसपी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती से परेशान हुए सेक्टर वासी, एसपी को सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
एसपी ऑफिस में ज्ञापन देते सेक्टरवासी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर तीन व चार वासियों ने शुक्रवार को पुलिस भर्ती के कारण सेक्टर वासियों को हो रही परेशानी को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा। सेक्टर वासियों ने कहा कि पुलिस भर्ती के कारण सेक्टर वासियों का जीना मुश्किल हो गया है। भर्ती में हिस्सा लेने आए आवेदकों ने सेक्टर के पार्कों और घरों के सामने बनी ग्रीन बेल्ट को भी खराब कर दिया है।
विज्ञापन
पूर्व जिला परिषद चेयरमैन प्रवीण चौधरी, जगतार संधू, योगेश शर्मा, सुजान सैनी, नितिन सैनी, नफे सिंह, रणबीर सिंह, केके मेहरा, प्रेम सिंह, नंद किशोर और रामचंद्र चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार को पुलिस भर्ती के लिए रिहायशी क्षेत्र को नहीं चुनना चाहिए। सेक्टर वासियों ने कहा कि भर्ती के लिए सरकार को किसी बड़े मैदान को चुनना चाहिए।
विज्ञापन
ताकि किसी भी व्यक्ति को भर्ती से परेशानी न हो। प्रवीण चौधरी ने कहा कि भर्ती में आए आवेदकों के लिए चयन आयोग की ओर से व्यवस्था भी नहीं है। इतना ही नहीं आवेदक गर्मी के कारण अपनी कमीजों को उतारकर पार्कों में लेटे रहते हैं। इससे घरों में रहने वाली महिलाओं को भी घर के बाहर निकलने में परेशानी होती है। वहीं सेक्टर में भर्ती के कारण गंदगी भी पसर चुकी है।
विज्ञापन