{"_id":"6aeb8e680f1fec0bc4091fd3","slug":"police-launch-special-drive-to-curb-drug-abuse-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-163717-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नशे पर अंकुश लगाने को पुलिस ने चलाया विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नशे पर अंकुश लगाने को पुलिस ने चलाया विशेष अभियान
विज्ञापन
लाडवा। शहर एवं आसपास के क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। टीम ने शहर के कई संवेदनशील इलाकों में छापा मारा। डॉग स्क्वायड की टीम को भी साथ लिया और विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाया। पुलिस टीम ने लाडवा बस स्टैंड के पीछे स्थित क्षेत्र, विकास नगर, नगरपालिका बाजार, संभालखा रोड सहित शहर के कई स्थानों पर पहुंचकर जांच की।
पुलिस ने उन जगहों पर विशेष रूप से छानबीन की जहां अवैध रूप से नशीले पदार्थों की बिक्री या सेवन किए जाने की आशंका रहती है। डॉग स्क्वायड की मदद से भी संदिग्ध स्थानों की जांच की गई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस को किसी भी स्थान पर न तो कोई व्यक्ति अवैध रूप से नशीले पदार्थ बेचता मिला और न कोई नशे का सेवन करता पाया गया। इस अवसर पर एएसआई प्रदीप सहित अन्य मौजूद रहे।