फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Police issued mobile number to stop pigeon hopping

Kurukshetra News: कबूतरबाजी को रोकने के लिए पुलिस ने जारी किया मोबाइल नंबर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
Police issued mobile number to stop pigeon hopping
कुरुक्षेत्र। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दिशा-निर्देश दिए, साथ ही उन्होंने थाना व चौकी प्रभारियों को अपनी इलाके में गश्त बढ़ाने के लिए आदेश भी जारी किए। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि पुलिस अधिकारी चोरी, शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस, एक्साइज एक्ट, छीनाझपटी व धोखाधड़ी की वारदात पर तुरंत कानूनी कार्रवाई करें। विधानसभा चुनाव के चलते नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए तत्परता से कार्रवाई करें। कबूतरबाजी व साइबर धोखाधड़ी के मामले में गहनता से जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए। कबूतरबाजी पर शिकंजा कसने के लिए मोबाइल नंबर 80530-03400 जारी किया गया है। इस नंबर पर विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी की सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन

बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण व शराबबंदी पर लगाम लगाने में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर हाल में अपराध पर नियंत्रण व शराबबंदी कानून को सफलतापूर्वक लागू करना सबकी जिम्मेवारी होगी। आगामी दिनों में आने वाले त्योहारों पर चौकसी बरतें और त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराएं। उन्होंने थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों से लंबित वारंट, उसके निष्पादन तथा मामले में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जानकारी भी ली। सभी वांछित फरार अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन



ई-साक्ष्य एप पर करें काम
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कानून में बड़े बदलाव हुए हैं। पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को ई-साक्ष्य एप पर काम करने के आदेश दिए गए। प्रशिक्षण में दी गई जानकारी को सुदृढ़ करें और उसे अमल में लाएं। सख्त निर्देश दिए कि लंबित मामले की संख्या शून्य करें। इसलिए लक्ष्य निर्धारित कर लंबित मामलों का निष्पादन करें। इसमें लापरवाही बरतने पर कार्रवाई तय की जाएगी। साइबर ठगों के जाल को तोड़ने के लिए साइबर टीम, सोशल मीडिया टीम और थानाधिकारी मिलकर कार्य करने की योजना तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed