फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Police could not understand the situation, created ruckus for three hours

Kurukshetra News: पुलिस नहीं भांप पाई हालात, तीन घंटे तक मचा रहा बवाल

Sat, 23 Mar 2024 05:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 23 Mar 2024 05:28 PM IST
विज्ञापन
Police could not understand the situation, created ruckus for three hours
कुरुक्षेत्र। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिहाई की मांग के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस ने दो जगहों पर नाकेबंदी के साथ कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए कुछ बंदोबस्त किए थे, लेकिन पुलिस हालात के गंभीर होने का आभास नहीं लगा सकी। पहली बार पानी की बौछारें छोड़ी और लाठीचार्ज किया तो पुलिस बल व बंदोबस्त भी कम पड़ गए। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं के गुस्से को देख प्रशासन ने आनन फानन में न केवल और ज्यादा फोर्स बुलाई बल्कि गाड़ी के जरिए हेलमेट व अन्य सामान भी लाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं के मुताबिक घायल हुए आप के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा व अन्य कार्यकर्ताओं को अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से एंबुलेंस नहीं बुलाई गई। इससे उनमें रोष रहा। इसके बाद आप कार्यकर्ता फिर बेरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास करने लगे तो पुलिस ने फिर से कार्रवाई की।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग भी किया और करीब 40 कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया। कार्यकर्ताओं को दो बसों में भरकर पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां से उन्हें करीब एक घंटे बाद रिहा कर दिया गया। तब तक घटनास्थल से भी कार्यकर्ता जा चुके थे। हालांकि अधिकतर कार्यकर्ता घायल हुए प्रत्याशी व अन्य नेताओं से मिलने नागरिक अस्पताल भी पहुंचे थे।
विज्ञापन


बॉक्स
कांग्रेस ने बनाए रखी दूरी, अस्पताल पहुंचे पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा
मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन में केवल आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे जबकि गठबंधन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दूरी बनाए रखी। एक भी कार्यकर्ता यहां नहीं पहुंचा। हालांकि घायल आप नेता व कार्यकर्ताओं से अस्पताल में मिलने के लिए पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ जरूर पहुंचे। उन्होंने इस घटनाक्रम की कड़ी निंदा भी की। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदर्शन की यह कॉल आम आदमी पार्टी की ही थी, जिसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
मामला शांत हुआ तो पहुंचे एसपी, लिया जायजा
मामला शांत हुआ तो एसपी एसएस भौरिया मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने घायल डीएसपी रामकुमार से भी बातचीत की तो उन्होंने कहा कि पुलिस को हालात संभालने के लिए हल्की कार्रवाई करनी पड़ी। उधर समाचार लिखे जाने तक इस घटनाक्रम के संबंध में पुलिस की ओर से कोई मामला दर्ज नहीं किया गया था। जबकि एसपी ने पत्रकारों से कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। कार्यकर्ताओं को शांतिपूर्ण तरीके से ही प्रदर्शन करना चाहिए था।


डीएसपी के पांव और अनुराग ढांडा के सिर में आई चोट
लाठीचार्ज के दौरान जहां डीएसपी रामकुमार के पांव में तो वहीं गठबंधन प्रत्याशी एवं आप प्रदेशाध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता के कंधे, गुटने व पांव में चोट आई। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा के सिर में बाई ओर व सुशील गुप्ता के भतीजे रोहित गुप्ता की कमर में चोट आई। वहीं कई कार्यकर्ताओं के हाथ, कंधे, पांव आदि पर चोटें आई। पार्टी पदाधिकारियों का दावा है कि 40 से ज्यादा कार्यकर्ता घायल हुए हैं। लाठीचार्ज के दौरान एक महिला व एक युवक बेहोश हो गए और उन्हें भी आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। अनुराग ढांडा को निजी कार से ही अस्पताल पहुंचाया गया जबकि सुशील गुप्ता एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed