फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Police busy in making traffic and security arrangements for Yoga Day

Kurukshetra News: योग दिवस के लिए यातायात व सुरक्षा प्रबंध बनाने में जुटी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Police busy in making traffic and security arrangements for Yoga Day
कुरुक्षेत्र। 21 जून को ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में पर होने वाले राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम के लिए पुलिस यातायात प्रबंध व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस तैयारी में जुट गई है। इसी संबंध में पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने शुक्रवार को अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस बार राज्य स्तरीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्मसरोवर पर बड़ी संख्या में वीआईपी और लाखों की संख्या में योग साधक पहुंचने की उम्मीद है। योग दिवस को सफल बनाना व देश दुनिया से आए लोगों को किसी प्रकार की कोई तकलीफ न हो यह सुनिश्चित करना पुलिस का प्रमुख दायित्व है। इसके लिए समय रहते हुए यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतीक गहलोत, सभी पुलिस उपाधीक्षक, सभी थाना प्रभारी, सभी चौकी इंचार्ज, रीडर एसपी संजीव कुमार, सुरक्षा शाखा प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र, ओएसआई कुलदीप सिंह सहित संबंधित पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed