फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Police arrested two accused of theft from Anganwadi center

Kurukshetra News: पुलिस ने आंगनबाड़ी केंद्र से चोरी करने के दो आरोपियों को किया काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
Police arrested two accused of theft from Anganwadi center
लाडवा। पुलिस टीम ने आंगनबाड़ी केंद्र से चोरी करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राकेश कुमार वासी बपदी रोड व अनमोल कुमार वासी भरपूर काॅलोनी के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि 23 मई को पुलिस को दी शिकायत में मुरादनगर लाडवा वासी एक महिला ने बताया कि वह आंगनबाड़ी वर्कर के पद पर कार्यरत है। 23 मई को जब वह आंगनबाड़ी केंद्र पर आई तो वहां की रसोई का ताला टूटा हुआ था तथा अंदर से रसोई का सामान व गैस सिलिंडर कोई नामालूम चोर चोरी करके ले गया। जिसकी शिकायत पर थाना लाडवा में मामला दर्ज करके जांच उप निरीक्षक मूलचंद को सौंपी गई। 25 जून को थाना लाडवा प्रभारी मार्ग-निर्देश में उप निरीक्षक मूलचंद की टीम ने आरोपी आंगनबाड़ी केंद्र से चोरी करने के आरोप में उक्त दोनों को अदालत से प्रोडक्शन वारंट लेकर मामले में शामिल तफ्तीश करके गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed