फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   police arrested accused of rape of monor girl

नाबालिग छात्रा पीजीआई रेफर, दुष्कर्म आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
police arrested accused of rape of monor girl
पड़ोसी दुकानदार ने 10-20 रुपये का लालच देकर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है, जिससे हिरासत में लेकर पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। आरोपी युवक को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर, चिकित्सकों ने नाबालिग छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर उससे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जहां विशेषज्ञों की टीम द्वारा पीड़िता का चैकअप करवाया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के एक गांव में पड़ोसी दुकानदार प्रवीण द्वारा कक्षा 10वीं की नाबालिग छात्रा से 10-20 रुपये का लालच देकर दुष्कर्म किया। आरोप लगाया था कि उक्त दुकानदार छात्रा की आपत्तिजनक फोटो खींच ली और वीडियो बनाकर एक साल से ब्लैकमेल कर रहा था। छात्रा के शरीर पर खारिश हुई, लेकिन परिजनों को इसकी भनक नहीं थी कि उनकी पुत्री गर्भवती भी हो सकती है। इसका खुलासा तक हुआ जब परिजनों ने गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छात्रा का चैकअप करवाया और चिकित्सकों ने नाबालिग को सात माह की गर्भवती बताया। पुलिस ने छात्रा की मां की शिकायत पर आरोपी प्रवीण के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित एससी,एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। डीएसपी ममता सौदा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी प्रवीण को गुप्त सूचना के आधार पर गांव से गिरफ्तार किया लिया है। पूछताछ के लिए आरोपी को हिरासत में लिया है, आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed