{"_id":"5702c0f34f1c1bb55fc810f2","slug":"pndt-accused-held","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलेआम बिक रहा था कोख में कत्ल का सामान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलेआम बिक रहा था कोख में कत्ल का सामान
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 05 Apr 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
पिहोवा में रंगेहाथ पकड़ा मेडिकल स्टोर संचालक को
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोख में भ्रूण हत्या को रोकने के लिए सरकार के लाखों प्रयास धूमिल होते जा रहे हैं। पिहोवा में खुलेआम कोख में पल रहे भ्रूण के कत्ल का सामान बेचा जा रहा था। लंबे समय से यह प्रतिबंधित एमटीपी किट बेचने की शिकायत जब स्वास्थ्य विभाग को मिली तब विभाग ने बोगस ग्राहक भेजकर मामले की पुष्टि की और किट बेच रहे मेडिकल स्टोर संचालक को रंगे हाथों पकड़ लिया। स्वास्थ्य महकमे की टीम ने मेडिकल स्टोर सील कर दिया है।
जिला सिविल सर्जन डॉ. एसके नैन ने बताया कि पिहोवा में अंबाला रोड पर स्थित खुराना मेडिकोज पर भ्रूण हत्या के लिए उपयोग की जाने वाली प्रतिबंधित एमटीपी किट लंबे समय से बेची जा रही थी। इसकी शिकायत किसी ने जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से की। इसके बाद सोमवार को विभाग ने एक टीम का गठन किया और मेडिकल स्टोर पर स्टिंग करने की तैयारी की। टीम के एक सदस्य को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा गया। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. आरके सहाय ने 500 रुपये के नोट पर हस्ताक्षर करके टीम के सदस्य को दुकान पर किट खरीदने भेजा। ग्राहक बने सदस्य ने यह नोट देकर मेडिकल स्टोर पर मौजूद संजीव कुमार से एमटीपी किट खरीद ली। सदस्य का इशारा मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा और मेडिकल स्टोर संचालक संजीव कुमार के पास से हस्ताक्षर किया हुआ नोट बरामद कर लिया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। साथ ही संचालक के खिलाफ मामला भी दर्ज करा दिया है।
ये थे टीम में शामिल
जिला सिविल सर्जन डॉ. एसके नैन, उपसिविल सर्जन डॉ. आरके सहाय, डॉ. सतविंद्र सिंह नोडल अधिकारी, एससीडीओ रीपीन मैहता, ड्रग कंट्रोलर सुनील दहिया छापेमारी टीम में शामिल थे।