फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Plenty of destitute cows, people are victims of accidents, Kurukshetra

सबेसहारा गोवंश की भरमार, लोग हो रहे हादसों का शिकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Plenty of destitute cows, people are victims of accidents, Kurukshetra
शहर की एक सड़क पर बैठे बेसहारा गोवंश। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। इन दिनों सड़कों व कॉलोनियों में बेसहारा गोवंश डेरा जमाए हुए हैं। इनकी तादाद इतनी बढ़ चुकी है कि इन्हें पकड़कर गोशाला पहुंचाना नगर परिषद के लिए भी बड़ी चुनौती बन चुका है। बेसहारा गोवंश के कारण आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।
जिले की करीब 27 गोशालों में इस समय क्षमता से ज्यादा करीब 10 हजार गोवंश पहले से ही मौजूद है। ऐसे में शहर में घूम रहे बेसहारा गोवंश को इनमें रख पाना मुश्किल है। दिन-रात गोवंश सड़कों पर बैठा रहते हैं, जिस कारण हादसे भी हो रहे हैं। शहर में इन दिनों पिपली से थर्ड गेट तक, सलारपुर रोड, सेक्टर-2, 7, 5 व 13, पिहोवा रोड, कैथल रोड, झांसा रोड, थर्ड गेट से लेकर पिपली, मुख्य बाजार, पुराना बस अड्डा, सेक्टर-13, वार्ड 26, 27, 29 व अन्य कई जगहों पर गोवंश घूम रहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से फिलहाल गोवंश को पकड़ने के लिए टेंडर न लगाकर अपने कर्मचारियों की ही ड्यूटी लगाई गई है। कर्मचारियोें की ोर से बुधवार को सेक्टर-13 में अलग-अलग स्थानों से 10 पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में भेजा गया। इस अभियान में नगर परिषद से जसबीर सिंह, पूर्ण दास, दलविंद्र बिट्टू व ट्रैक्टर चालक सुनील कुमार लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीघ्र ही टेंडर होगा जारी : ममता शर्मा
जिला नगर आयुक्त ममता शर्मा ने कहा कि शहरी क्षेत्र से जल्द से जल्द बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में भेजा जाएगा। शहर को कैटल फ्री करने के प्रयास नगर परिषद की तरफ से शुरू कर दिए गए है। अभियान के तहत नगर परिषद ने अपने वाहनों से ही बेसहारा पशुओं को गऊोशालाओं तक भेजने का कार्य शुरू किया है। वहीं बेसहारा गोवंश पकड़ने केलिए नगर परिषद की तरफ से शीघ्र ही टेंडर भी जारी किए जाएंगे। इसके बाद यह कार्य तेजी के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed