{"_id":"68a4db8ae95fe37c45075312","slug":"players-showed-their-talent-in-state-level-karate-championship-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-140719-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
लाडवा। विजेता खिलाड़ियों के साथ प्राचार्य रितु सिंगला व अन्य। विज्ञप्ति
लाडवा। ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में जीत का परचम लहराया। तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता आयोजित की गई, जो गत दिवस सोमवार को संपन्न हुई। इसमें ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के आठ विद्यार्थियों ने भाग लिया और चार स्वर्ण व चार रजत पदकों के साथ कुल आठ पदक जीते।
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में अमृतपाल सिंह, सार्थक, कुणाल व मयंक मेहता ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं भगत राम, रेहान, एरिक व रमनीत ने रजत पदक जीता। स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र अमृतपाल सिंह को उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चैंपियनशिप का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। स्कूल में पहुंचने पर विजेताओं का स्वागत किया गया। विजेताओं का स्वागत करने के बाद प्रधानाचार्या रीतू सिंगला ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करना ही अपने आप में महत्वपूर्ण है।
स्कूल प्रबंधक समिति की प्रधान रंजना गोयल व महासचिव संजीव अग्रवाल ने कहा कि इसका श्रेय विद्यार्थियों के अभिभावकों के साथ-साथ प्रशिक्षक को भी शत प्रतिशत जाता है जो बच्चों को इतनी मेहनत कराने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उन्होंने इस जीत को ग्लोब हेरिटेज टीम की जीत बताते हुए कहा कि स्कूल में शैक्षिक अध्ययन के साथ बच्चों के शारीरिक विकास के लिए खेलकूद, मानसिक विकास के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर बच्चों को प्रतिभागिता हमेशा कराई जाती रहेगी।