फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Plantation drive launched at Government College Bherian

Kurukshetra News: राजकीय कॉलेज भेरियां में चलाया पौधारोपण अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Plantation drive launched at Government College Bherian
पिहोवा। राजकीय कॉलेज भेरियां में पौध रोपित करते स्टाफ सदस्य। स्वयं - फोटो : Samvad
पिहोवा। राजकीय कॉलेज भेरियां में सांसद नवीन जिंदल के जन्मदिन के मौके पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसमें जिला कष्ट निवारण समिति सदस्य विनोद गर्ग और दिनेश जिंदल ने हिस्सा लिया। प्रिंसिपल सुभाष शर्मा, वाइस प्रिंसिपल डॉ. सुशील कुमार व डॉ. दिनेश यादव के नेतृत्व में छात्रों ने पौधारोपण अभियान में हिस्सा लिया। प्रिंसिपल सुभाष शर्मा ने कहा कि सांसद के रूप में नवीन जिंदल अकेले कुरुक्षेत्र ही नहीं देशभर की आम जन समस्याओं को संसद में उठा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपना राष्ट्र धर्म निभाते हुए युवाओं, महिलाओं और जरूरतमंद लोगों के लिए अपने एनजीओ के माध्यम से लगातार सेवा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने जिले में सभी शैक्षणिक संस्थानों, खेल क्लबों और जनकल्याणकारी संस्थाओं को आर्थिक रूप से प्रोत्साहित किया है। इस मौके पर कुलजीत सिंह, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. रविंद्र सिंह, डॉ. गीता रानी, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. जागीर सिंह, प्रो. सोहन लाल, डॉ. प्रशांत कुमार, प्रो. जसबीर जागलान व सीमा रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed