फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Pipli interstate bus stand limited to files only

Kurukshetra News: फाइलों में ही सिमटा पिपली अंतरराज्यीय बस अड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Pipli interstate bus stand limited to files only
कुरुक्षेत्र। पीपीपी स्कीम के तहत पिपली में बनकर तैयार होने वाले अंतरराज्यीय बस अड्डे का काम पिछले आठ सालों से फाइलों में सिमट कर रह गया है। अब यह योजना अब कब सिरे चढ़ेगी, इसको लेकर लोगों के मन में भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि इस बस अड्डे को बनाने के लिए कई विभाग के मंत्री भी बार-बार घोषणा कर चुके हैं। पिपली में 10 एकड़ चार कनाल और 19 मरले में बनने वाले इस अंतरराज्यीय बस अड्डे का काम फाइलों में अटकने के चलते ठंडे बस्ते में नजर आ रहा है। इस अंतरराज्यीय बस अड्डे को बनाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 125 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं, जिसका उद्देश्य अंतरराज्यीय बस अड्डे में यात्रियों को कई तरह की बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है, ताकि दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों को किसी भी तरह की समस्या न हो।
विज्ञापन


दरअसल साल 2016 में लाडवा के विधायक डाॅ. पवन सैनी की मांग पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पिपली में आयोजित कार्यक्रम में अंतरराज्यीय बस अड्डा बनाने की घोषणा की थी, लेकिन आठ साल बीत जाने के बाद भी अब तक पिपली में अंतरराज्यीय बस अड्डा बनाने का काम शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन



अंतरराज्यीय बस अड्डे में यात्रियों को मिलनी हैं बेहतर सुविधाएं
पिपली में बनने वाले इस अंतरराज्यीय बस अड्डे में यात्रियों को कई तरह की आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलना है। इस बस अड्डे में जहां दूसरे राज्यों की बसों का आवागमन बढ़ेगा तो वहीं यात्रियों को भी कई बेहतर सुविधाएं मिलनी है। इन सुविधाओं में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पार्किंग और सुंदर पार्क, बस टर्मिनल, डबल एंट्री गेट जैसी सुविधाएं मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूर्व मुख्यमंत्री ने साल 2016 में की थी घोषणा
साल 2016 में लाडवा में प्रगति रैली के दौरान पूर्व विधायक डाॅ. पवन सैनी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिपली में आधुनिक व वातानुकूलित बस अड्डा बनाने की मांग रखी थी, जिसके चलते पूर्व मुख्यमंत्री ने रैली में पीपीपी स्कीम के तहत अंतरराज्यीय बस अड्डा पिपली में बनाने की घोषणा की थी।





मुख्यालय को भेजा गया जमीन का डाटा : शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि प्रदेश में कई बस अड्डे बनाए जाने हैं, जिसके चलते सभी बस अड्डों का प्रपोजल एक साथ चला हुआ है। रोडवेज मुख्यालय की ओर से जमीन को लेकर डाटा मांगा गया था जो कि मुख्यालय को भेज दिया गया है, जल्द ही पीपीपी स्कीम के तहत बस अड्डे का काम शुरू होने की उम्मीद है। 10 एकड़ चार कनाल 19 मरले में बनने वाले इस अंतरराज्यीय बस अड्डे में यात्रियों को कई तरह की आधुनिक सुविधाएं मिलेगी। स्कीम में बदलाव के चलते अंतरराज्यीय बस अड्डे का काम शुरू होने में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed