फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Pihowa will get recognition in the world through Saraswati Mahotsav: Suman

पिहोवा को सरस्वती महोत्सव से मिलेगी विश्व में पहचान : सुमन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Pihowa will get recognition in the world through Saraswati Mahotsav: Suman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/पिहोवा। अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव के कारण तीर्थ स्थली पिहोवा को विश्व में एक नई पहचान मिलेगी और यहां देश विदेश से पर्यटक पहुंचेंगे। इससे यह क्षेत्र आर्थिक दृष्टि से भी मजबूत होगा।
यह कहना है हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी की पत्नी सुमन सैनी का। वे शुक्रवार को देर सायं महोत्सव पहुंची थीं, जहां उन्होंने सरस मेले का अवलोकन किया और गोहाना की जलेबी व गोलगप्पे का भी जायका भी चखा। इसके अलावा उपाध्यक्ष ने हरियाणा पवेलियन का निरीक्षण किया और यहां पर विश्वविद्यालय के कर्मचारी हरिकेश पोपसा ने पगड़ी पहनाकर उपाध्यक्ष का सम्मान किया। उन्होंने सरस मेले व हरियाणा पवेलियन को देखने के बाद रोजाना होने वाली आरती में भाग लिया। यहां पर मंत्रोच्चार के बीच उपाध्यक्ष ने आरती कर प्रदेशवासियों के सुख और उन्नति के लिए प्रार्थना भी की है।
विज्ञापन

इसके उपरांत उपाध्यक्ष ने मुख्य मंच की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सरस्वती महोत्सव जैसे कार्यक्रमों के आयोजन के पीछे सरकार का लक्ष्य रहता है कि लोग खासकर युवा वर्ग देश की संस्कृति और विरासत से रूबरू होने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार ने सरस्वती नदी को लेकर बहुत सारी बड़ी परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम किया है। यह सरस्वती तीर्थ देश की आस्था का केंद्र है। इस आस्था के केंद्र को विकसित करने का संकल्प प्रदेश सरकार ने किया है। इसी संकल्प को पूरा करने के लिए लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा नेता जयभगवान शर्मा(डीडी),जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील राणा, जिला उपाध्यक्ष अनु माल्यान, जिला परिषद अध्यक्षा कंवलजीत कौर, नगरपालिका अध्यक्ष आशीष चक्रपाणि, मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला, सुखबीर सिंह, प्रदीप शर्मा, बाबू राम,अक्षय नन्दा, एडवोकेट मोहित शर्मा, अनाजमंडी प्रधान नवीन गर्ग, राजेंद्र आदि मौजूद रहे। (संबंधित खबरें पेज-2)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed