{"_id":"57f2b0054f1c1b1b3e26ff38","slug":"picking-where-there-are-garbage-ablaze-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहां से उठा रहे कचरा वहीं कर रहे आग के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहां से उठा रहे कचरा वहीं कर रहे आग के हवाले
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
जहां से उठा रहे कचरा वहीं कर रहे आग के हवाले
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मनगरी में स्वच्छता अभियान को लेकर चल रहे दावे वादे अपनी जगह और कचरे के निस्तारण का गैर जरूरी तरीका अपनी जगह। शहर को साफ सुधरा रखने के दावे भी लगातार किए जा रहे हैं और कूढ़े के ढेरों को रिहायशी इलाकों में ही जलाने का काम भी बदस्तूर चल रहा है। मथाना में डंपिंग लैंड मिल जाने के बाद भी शहर के कूड़े के ढेर प्रशासन के लिए जी का जंजाल बने हुए हैं। ऐसे में अब जिस जगह से कचरा उठाया जा रहा है, उसी के आसपास ले जाकर उसे जलाया भी जा रहा है। जिससे होने वाले धूएं से लोग खासे परेशान है।
ताजा मामला सेक्टर 5 का सामने आया है। लोगों का आरोप है कि सेक्टरों में सफाई कर्मचारी पॉलीथिन और कूड़ा एकत्रित करके रिहायशी इलाके में ही डाल रहें है। वहीं पर उन्हें आग भी लगाई जा रही है। जिससे निकलने वाला धुआं अब बीमारियों को न्योता देता नजर आ रहा है। चंद्र अग्रवाल सहित अन्य लोगों का आरोप है कि जहरीले धुएं से जहां बीमारी फैलने की आशंका बन रही है। साथ ही दुर्घटना होने की भी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार हुडा को भी शिकायत दे चुके हैं। साथ ही नप प्रशासन को भी इसकी जानकारी दी गई। हुडा के अधिकारी इसे नगर पालिका की जिम्मेदारी बता रहे हैं।
वहीं नप प्रशासन अनदेखी कर रहा है। ऐसे में अब ह्यूमन राइट्स एंड एंटी करप्शन फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष अरविंदर सिंगला ने जल्दी ही स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर इस समस्या को मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही है।