फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   PG first and third semester examinations from March 2, Kurukshetra

पीजी प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं दो मार्च से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
PG first and third semester examinations from March 2, Kurukshetra
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय। - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने दो मार्च से शुरू होने वाली पीजी प्रथम सेमेस्टर के सीबीसीएस, नॉन सीबीसीएस और तृतीय सेमेस्टर के नॉन सीबीसीएस के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। गाइडलाइन के अनुसार परीक्षार्थियों को पेपर पूरा कर सॉफ्ट कॉपी को गूगल फॉर्म पर अपलोड करने के लिए चार घंटे का समय दिया गया है। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने परीक्षा स्टैंडिंग कमेटी की सिफारिशों के आधार पर इस बार भी ब्लैंडिड मोड में परीक्षा लेने की योजना बनाई है।
लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि विश्वविद्यालय से जारी अधिसूचना के अनुसार विद्यार्थी ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से परीक्षा दे सकता हैं। इसके लिए विभागाध्यक्षों, प्राचार्यों व निदेशकों को परीक्षार्थियों से 26 फरवरी तक विकल्प लेना होगा कि वे परीक्षा किस माध्यम से देना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार भी उत्तर पुस्तिका अपलोड करने के लिए गूगल फार्म का लिंक जारी किया जाएगा। विश्वविद्यालय के विभागों व संबंधित कॉलेजों के सभी परीक्षार्थियों को पीजी के प्रथम के सीबीसीएस, नॉन सीबीसीएस व तृतीय सेमेस्टर के नॉन सीबीसीएस परीक्षाओं के लिए गूगल फार्म का लिंक संबंधित विभाग व संस्थान की ओर से भेजा जाएगा और गूगल फार्म के जरिये ही विद्यार्थी अपनी उत्तरपुस्तिका समय रहते संबंधित विभाग, संस्थान व कॉलेज में भेज सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रैक्टिकल परीक्षाओं में प्रोजेक्ट रिपोर्ट, वाइवा, ट्रेनिंग, डेजरटेशन आदि परीक्षाएं विभाग, संस्थान, विभागाध्यक्ष, निदेशक, प्राचार्य द्वारा अपने स्तर पर ही ऑनलाइन, ऑफलाइन मोड में परीक्षाओं के शुरू होने से होने से पहले करवाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी परीक्षाओं में विद्यार्थी को पेपर हल करने के लिए 4 घंटे का समय दिया जाएगा। पेपर करने के लिए विद्यार्थियों को ए-फॉर साइज के अधिकतम 36 पेजों का प्रयोग करना होगा और प्रश्न पत्र डाउनलोड करके परीक्षा संबंधित विवरण व रोल नंबर पेज पर लिखना होगा। इसके अलावा कोई भी परीक्षार्थी अपना मोबाइल नंबर व अन्य कोई भी सूचना अपनी उत्तर-पुस्तिका पर नहीं लिखेगा। गाइडलाइन में विद्यार्थियों को वेब कैम और मोबाइल कैमरे के सामने उपस्थित होने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सत्रों में आयोजित होंगी परीक्षाएं
सुबह के सत्र में परीक्षा का समय 9.30 बजे से 1.30 और शाम के सत्र में होने वाली परीक्षा का समय 1.30 बजे से 5.30 बजे रहेगा, जिसमें पेपर को डाउनलोड कर उत्तर पुस्तिका को भेजने का समय भी शामिल है। पूर्व छात्र व स्थानांतरित, असंबद्ध, बंद हो चुके संस्थानों, कॉलेजों के छात्र एडमिट कार्ड पर अंकित संबंधित विभाग, संस्थान व महाविद्यालय में संपर्क कर परीक्षा देने के लिए पंजीकरण कराएंगे, जिसमें उसका नाम, कक्षा, रोल नंबर, पेपरों का विवरण, मोबाइल नंबर, ई-मेल आदि आदि सभी जानकारियां उपलब्ध करानी होगी। पंजीकरण करवाने के लिए 50 रुपये शुल्क जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed