फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Personality development is also essential for library professionals along with technical knowledge: Prof. Bhatt

पुस्तकालय पेशेवरों के लिए तकनीकी ज्ञान के साथ व्यक्तित्व विकास भी जरूरी : प्रो. भट्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Personality development is also essential for library professionals along with technical knowledge: Prof. Bhatt
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पुस्तकालय व सूचना विज्ञान विभाग ने ''व्यक्तित्व विकास और लाइब्रेरियनशिप'' विषय पर एक विस्तार व्याख्यान आयोजित किया। मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर आरके भट्ट ने कहा कि पुस्तकालय पेशेवरों के लिए तकनीकी ज्ञान के साथ व्यक्तित्व विकास भी जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क और समय प्रबंधन जैसे गुण अपनाने की सलाह दी। साथ ही बदलते सूचना और प्रौद्योगिकी के दौर में निरंतर सीखने और नए कौशल विकसित करने पर जोर दिया। यह व्याख्यान विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों के लिए प्रेरणादायक रहा। उपस्थित प्रतिभागियों ने व्यक्तित्व विकास और पेशेवर उन्नति पर साझा किए गए विचारों की सराहना की। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. संजीव शर्मा, प्रो. जोगिंदर सिंह, डॉ. अंजली अग्रवाल सहित विद्यार्थी और शोधार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed