फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   People were troubled by the humidity throughout the day, there will be a change in the weather till 28

Kurukshetra News: दिनभर उमस से परेशान रहे लोग, 28 तक मौसम में रहेगा बदलाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
People were troubled by the humidity throughout the day, there will be a change in the weather till 28
कुरुक्षेत्र। लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी उमस भरी गर्मी से लोग बेहद परेशान रहे। गर्मी से बचने के लिए लोग प्रयास करते रहे। हालांकि दिनभर बारिश की संभावना भी बनी रही, जिसके साथ ही कभी धूप खिली तो कभी बादल भी रहे, लेकिन उमस भरी गर्मी का दौर देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन

शनिवार को पूरा दिन बूंदाबांदी के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली थी, लेकिन रविवार और सोमवार को लोग उमस भरी गर्मी झेलते रहे। इससे बचने के लिए लोग एसी तक का सहारा लेते रहेे। वहीं वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डाॅ. सीबी सिंह ने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की जानकारी अनुसार बताया कि 25 जुलाई की रात से 28 जुलाई के बीच लगातार मौसम में बदलाव रहेगा। कभी बादल तो कभी बारिश। इसके साथ ही धूप भी खिली रहने की संभावना है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया है कि ऐसे मौसम में फसलों को बचाए रखने के लिए कृषि विशेषज्ञों की सलाह लेनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed