फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   People troubled by cold, no respite from cold wave

Kurukshetra News: सर्दी से लोग परेशान, शीतलहर से राहत नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
People troubled by cold, no respite from cold wave
कुरुक्षेत्र। सर्दी ने किया बेहाल----- सड़क से गुजरती युवतियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले के लोगों को कड़ाके की सर्दी सता रही है। सुबह और शाम के समय कोहरे का सामना करना पड़ रहा है और रही सही कसर शीतलहर पूरी कर रही है। कुछ इसी तरह का मौसम का मिजाज बना हुआ है।
बुधवार को भी पूरे दिन लोगों को शीतलहर ने सताया। जिस कारण लोग ठंड से ठिठुरते हुए नजर आए। उधर सुबह के समय कोहरे का भी असर देखने को मिला तो वहीं दिन में बादलवाही भी रही। हालांकि दोपहर के समय कुछ समय के लिए धूप निकली लेकिन सर्दी के आगे उसका असर नहीं दिखा।
विज्ञापन

10 से 12 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवा भी चलती रही, जिससे पूरे दिन लोग सर्दी से ठिठुरते हुए नजर आए।
बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। उत्तर से आ रही ठंडी हवाएं और कोहरे के कारण तापमान में और गिरावट हो सकती है। इसके चलते लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से भी एडवाइजरी जारी की गई है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने ज्यादातर समय घरों में ही बिताया और अलाव का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं धूप खिलने पर लोग ब्रह्मसरोवर, पैनोरमा, शेख चेहली मकबरा सहित अन्य स्थानों पर घूमते नजर आए। सर्दी के बढ़ते प्रकोप का असर स्वास्थ्य पर भी दिखने लगा है। अस्पतालों में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

खासकर बुजुर्ग और बच्चे सर्दी से अधिक प्रभावित हो रहे हैं। डॉक्टरों की सलाह है कि ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का उपयोग करें और नियमित रूप से गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में नमी से सरसों और गेहूं की फसल को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed