फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   People of Patil, Patel, Kurmi and Muslim Gurjar community will unite under the banner of Rashtriya Gurjar Sabh

राष्ट्रीय गुर्जर सभा समन्वय समिति के बैनर तले एकजुट होंगे पाटिल, पटेल, कुर्मी व मुस्लिम गुर्जर समाज के लोग

Sun, 30 Jun 2024 09:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 30 Jun 2024 09:54 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय गुर्जर सभा समन्वय समिति और अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने गुर्जर धर्मशाला में राष्ट्रीय स्तर की अहम बैठक कर एक साथ आने का एलान किया है।

विज्ञापन
People of Patil, Patel, Kurmi and Muslim Gurjar community will unite under the banner of Rashtriya Gurjar Sabh
बैठक को संबोधित करते हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

देश के विभिन्न राज्यों के पाटिल, पटेल, कुर्मी व मुस्लिम गुर्जर समाज के लोग अब राष्ट्रीय स्तर पर एक मंच पर होंगे। ये सभी राष्ट्रीय गुर्जर सभा समन्वय समिति के बैनर तले एकजुट किए जाएंगे, जिसके लिए समाज के राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर के नेता विभिन्न राज्यों में अगले तीन माह प्रवास पर रहेंगे, जिसके बाद दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन कर एकजुटता का परिचय दिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

समाज में यह एकजुटता लाने का शंखनाद धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से रविवार को किया गया, जहां राष्ट्रीय गुर्जर सभा समन्वय समिति और अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने गुर्जर धर्मशाला में राष्ट्रीय स्तर की अहम बैठक कर एक साथ आने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में विभिन्न राज्यों से पहुंचे गुर्जर समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि पूरे गुर्जर प्रतिहार समाज को एकजुट करने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए गए हैं और अलग-अलग प्रदेशों में बैठक की जाएगी। इसके बाद सभी को एक मंच पर एकजुट कर दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

इसमें देशभर के गुर्जर समाज के सांसद और विधायकों को सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में पदाधिकारियों ने दावा किया कि पाटिल गुर्जर, पटेल गुर्जर, कुर्मी गुर्जर और मुस्लिम गुर्जर सभी एक ही समाज की शाखाएं हैं। अब राष्ट्रीय गुर्जर सभा समन्वय समिति के बैनर तले इन सभी को एकजुट करने का फैसला किया है।

राष्ट्रीय गुर्जर सभा समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंत राम तंवर ने पत्रकारों से चर्चा भी की, जिसमें कहा कि यह पहला मौका है जब अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा उनके साथ आई। उन्होंने कहा कि अब समिति देश के कोने-कोने में गुर्जर समाज के लिए काम कर रहे सभी संगठनों को अपने साथ जोड़ेगी और ताकत बढ़ाएगी।

इसके बाद इस कथित पिछड़े और बिछड़े समाज की भलाई के लिए बड़े कदम उठाए जाएंगे। समिति का उद्देश्य इन्हें एक मंच पर लाना है। धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों को गुर्जर धर्मशाला कुरुक्षेत्र की ओर से पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।


कुर्मी, पाटिल, पटेल और मुस्लिम गुर्जर सभी एक हैं : झड़पिया
अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी गुजरात के पूर्व गृहमंत्री गोवर्धन भाई झड़पिया ने कहा कि कुर्मी, पाटिल, पटेल और मुस्लिम गुर्जर सभी एक हैं। सभी अगुवाई कर समाज को एक मंच लाने का प्रयास कर रहे हैं। उनकी महासभा की 24 प्रदेशों में इकाइयों का गठन कर दिया है। उन्होंने कहा कि इन सभी को जोड़कर उनकी 23 प्रतिशत आबादी बनती है। उनको एकजुट करने के बाद वह अपने सभी हक ले सकेंगे।

ये मौजूद रहे विभिन्न प्रदेशों से आए लोग
इस अवसर पर अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष सेवानिवृत आईएएस डाॅ. वीएस रंजन, मध्यप्रदेश से गिरिराज सिंह, समिति के राष्ट्रीय महासचिव गोपाल राय, राजस्थान से डाॅ. रूप सिंह, उत्तर प्रदेश से योगेंद्र सिंह, उत्तराखंड से शिवकुमार, कुरुक्षेत्र गुर्जर धर्मशाला प्रधान ऋषिपाल कसाना, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष ममता भाटी, छत्तीसगढ़ से ऋषि लता , हरियाणा से पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, गुर्जर भवन कैथल के पूर्व प्रधान सुरेश तंवर, राजपाल तंवर, गुर्जर धर्मशाला पूर्व प्रधान ज्ञान सिंह व नरेश आर्य सहित अन्य पदाधिकारी व समाज के मौजिज लोग भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed