फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   People of Ladwa will no longer need to go to Chandigarh: Suman Saini

लाडवा के लोगों को अब चंडीगढ़ जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत : सुमन सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
People of Ladwa will no longer need to go to Chandigarh: Suman Saini
पिपली। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करते आयो​जक सदस्य। विज्ञ
पिपली। प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नीतियों पर मुहर लगाकर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का काम किया है। यह कहना है मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी का। उन्होंने हलका लाडवा की जनता का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब हलका की जनता को किसी भी काम के लिए चंड़ीगढ़ जाने की जरूरत नहीं होगी। हलका वासियों की हर समस्या का समाधान प्रमुखता से हलके में ही करवाने का काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हलके में विकास कार्य पहले से भी अधिक तेजी से होंगे। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हलका में अधूरी पड़ी सभी योजनाओं व परियोजनाओं को गति देने का काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ-साथ वे भी हलका की जनता की हर समस्याओं का प्रमुखता से पूरा करने का काम किया जाएगा। इस मौके पर पिपली महिला जिलाध्यक्ष परमजीत कौर कश्यप, लाडवा नगरपालिका चेयरमैन साक्षी खुराना, जिला परिषद की चेयरमैन कंवलजीत कौर, पूर्व सरपंच गुरदत्त शर्मा, नरेंद्र सैनी, गरजा सिंह कश्यप, सिमी सैनी, विकास शर्मा जालखेड़ी, भीम बेरथला, रिंकू कश्यप सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed