फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   People of Dalit community are being forced to leave the village due to not getting justice, ultimatum of five days

Kurukshetra News: न्याय न मिलने पर गांव छोड़ने पर मजबूर हो रहे दलित समाज के लोग, पांच दिन का अल्टीमेटम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
People of Dalit community are being forced to leave the village due to not getting justice, ultimatum of five days
कुरुक्षेत्र। एक मामले के चलते न्याय न मिलने पर दलित समाज के लोग गांव मोहनपुर छोड़ने को मजबूर हैं। अगले पांच दिन तक पुलिस ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए बेघर हुए लोगाें को फिर से वापस नहीं लाया गया तो कड़ा आंदोलन किया जाएगा। यह कहना है अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार, जिलाध्यक्ष रघवीर पंवार व समाज के अन्य लोगों का। वे रविवार को रविदास आश्रम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उक्त गांव में दबंग लोगों ने मजबूर किया और समाज की एक महिला को आत्महत्या करनी पड़ी। इसमें पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई की बजाय महिला के पति पर ही मामला दर्ज कर लिया तो अन्य लोगों पर भी प्रताड़ना शुरू कर दी गई। न्याय न मिलने और डर के चलते समाज के करीब 30 घरों के लोग बेघर होकर गांव से जा चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाए कि पुलिस प्रशासन आरोपियों के साथ सांठगांठ के चलते ही सही कार्रवाई नहीं कर रहा है और अगले पांच दिन तक भी यही रवैया रहा तो कड़ा आंदोलन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed