{"_id":"67b0fa8f1480ac726e050063","slug":"people-involved-in-female-feticide-are-not-well-eyes-fixed-on-ultrasound-centers-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-131448-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कन्या भ्रूण हत्या में संलिप्त लोगों की खैर नहीं, अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर टिकीं निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कन्या भ्रूण हत्या में संलिप्त लोगों की खैर नहीं, अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर टिकीं निगाहें
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में कन्या भ्रूण हत्या में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस जिले में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर पैनी निगाहें रखी जा रही है और जो भी व्यक्ति इस मामले से जुड़ा है उस पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सीएमओ डाॅ. सुखबीर सिंह ने यह जानकारी दी। वे एलएनजेपी अस्पताल स्थित अपने कार्यालय में पीसीपीएनडीटी एक्ट की मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लिंगानुपात में सुधार लाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इन प्रयास के चलते कई लोगों को कन्या भ्रूण हत्या के मामले में संलिप्त पाए जाने पर पकड़ा भी गया है और एफआईआर भी दर्ज की गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम इस विषय को लेकर पूरी गंभीरता के साथ काम कर रही है और गोपनीय सूचना मिलने के बाद कार्रवाई भी कर रही है।
उन्होंने जिले के सभी अल्ट्रासाउंड केंद्र के संचालकों को सख्त आदेश दिए गए है कि किसी भी अल्ट्रासाउंड केंद्र में भ्रूण जांच न की जाए। अगर कोई भी अल्ट्रासाउंड संचालक आदेश की अवहेलना करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।