{"_id":"609ae8d48ebc3e374f05d2b6","slug":"people-are-breaking-the-rules-of-kovid-in-vegetable-markets-kurukshetra-kurukshetra-news-knl69673534","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडियों में कोविड के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी मंडियों में कोविड के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे लोग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया गया है। दूसरी ओर लोग बेधड़क घरों से बाहर निकल रहे हैं। मंगलवार को भी शहर सड़कों पर आम दिनों की तरह वाहन का आवागमन जारी रहा। रात को 10 बजे के बाद भी लोग घरों के बाहर घूम रहे हैं। प्रशासन रोजाना प्रेस नोट जारी कर लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की बात तो कर रहा है, लेकिन सख्ती के नाम पर केवल दिखावा किया जा रहा है। मंगलवार को शहर की पुरानी सब्जी मंडी में करीब 12 बजे जाकर देखा गया तो लोगों की भीड़ नजर आई। सोशल डिस्टेंस तो बिल्कुल ही गायब था।
ग्राहक तो मास्क पहने हुए थे, लेकिन कुछ सब्जी विक्रेता बगैर मास्क ही दुकानदारी करने नजर आए। शहर वासी रविंद्र सिंह सैनी ने बताया कि यहां अक्सर भीड़ रहती है। लोगों में कोरोना के खिलाफ जागरूकता का अभाव नजर आ रहा है। प्रशासन भी यहां कार्रवाई न करके अपनी बेपरवाही दिखा रहा है। इसके अलावा मेन सब्जी मंडी में भी इसी प्रकार के हालात नजर आए।
यहां मंडी की सड़कों पर फैली गंदगी खतरे को और ज्यादा बढ़ाने का कार्य कर रही है। गुलजारी लाल नंदा मार्ग, लाडवा रोड, उमरी रोड, अमीन रोड, केडीबी रोड, पिहोवा रोड, कैथल रोड, झांसा रोड, पुराना बाईपास व सलारपुर रोड पर वाहनों की कतारें रोजाना नजर आ रही हैं। इसके अलावा शहर के सेक्टरों में शाम होते ही कई युवा टोलियां बनाकर बैठ जाते हैं। कुछ ढाबों पर डिलीवरी की जगह अंदर बैठकर ही खाना परोसा जाता है।
विज्ञापन
सुरक्षा के लिए दिन-रात पुलिस तैनात : एसपी
पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने कहा कि जिला पुलिस कोरोना महामारी से आमजन की सुरक्षा के लिए दिन व रात शिफ्टों में ड्यूटी कर रही है। आम जन से अपील है कि वे अपने घरों में रहकर पुलिस तथा प्रशासन का सहयोग करें। बिना किसी कारण घरों से बाहर न निकलें। सुरक्षित हरियाणा के नियमों को प्रभावी रूप से लागू कराने के लिए पुलिस नाकाबंदी कर चेकिंग व गश्त कर रही है। नाकों पर लगे पुलिस कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी गई हैं कि बिना वजह कोई भी सड़कों पर न निकले। अगर कोई बेवजह घर से बाहर निकले तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। जिला के 13 मुख्य स्थानों पर दिन रात की शिफ्टों में नाकाबंदी करके चेकिंग की जा रही है।नियमों की अवहेलना करने पर मंगलवार को 84लोगों के बिना मास्क के चालान किए गए हैं।