फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   People are bored with BJP-JJP alliance, Kurukshetra

भाजपा-जजपा गठबंधन से लोग ऊबे : अभय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
People are bored with BJP-JJP alliance, Kurukshetra
इनेलो में शामिल होने पर युवाओं का स्वागत करते राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश की जनता का कांग्रेस, भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार से मन ऊब चुका है और वह बदलाव के रूप में इनेलो की ओर देख रहे है। वह शिवाला राम कुंडी परिसर में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर जनता से किए गए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ही लाडवा हलके की जनता से मिलना चाहते थे, लेकिन स्वास्थ्य की दृष्टि से वह आ नहीं सके। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर कड़ी मेहनत से संगठन को मजबूत करना है। पिछले 2 वर्षों में देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी हुई है और भाजपा ने अपने वादे पूरे करने के बजाय जनविरोधी फैसले लिए। जिससे जनता को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू करने, फसलों के उचित दाम देने, किसानों की आय दोगना करने की बात कही थी, बेरोजगारों से वादा किया था कि हर वर्ष 2 करोड़ बेरोजगारों को रोजगार दिए जाएंगे, लेकिन किसानों से धान में नमी के नाम पर लूट की गई।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने कोरोना वायरस पर काबू करने के इंतजाम करने की बजाए जनता के विरुद्ध तुगलकी फैसले ले रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा भाजपा जजपा गठबंधन सरकार ने लॉक डाउन के मध्य घोटालों पर घोटाले किए। जिसमे मुख्य रूप से धान घोटाला, सरसों घोटाला, गेहूं घोटाला व रजिस्ट्री घोटाला शामिल है। उन्होंने कहा कि शराब माफिया ने लॉकडाउन की आड़ में मिलीभगत कर के लूट मचाने का काम किया। वहीं प्रदेश में रजिस्ट्री घोटाले की भी खूब चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना की आड़ में तीन कृषि कानून बनाए गए, जिसके विरोध में लाखों किसान दिल्ली के बॉर्डर पर लगभग 8 महीनों से धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की मांगों का समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जजपा को भाजपा के विरुद्ध वोट मिली थी, लेकिन उन्होंने जनता के विश्वास को तोड़ने का काम किया। इस मौके पर बच्चन कौर, सपना बड़शामी, श्याम सिंह राणा, बूटा सिंह लुखी ,जगीर मेहरा, ,देवेंद्र बड़तौली, पूर्ण चंद बड़शामी, रामकुमार एबला ,गगनजोत संधु ,जगदीप दुगारी व करनैल सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed