फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Pension will be given for taking care of elderly trees, Kurukshetra

बुजुर्ग पेड़ों की देखभाल करने पर मिलेगी पेंशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Pension will be given for taking care of elderly trees, Kurukshetra
शाहाबाद में पौधा रोपित करते मुख्यातिथि खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। हुडा वेलफेयर एसोसिएशन, चाय पर चर्चा की टीम और डीएवी शताब्दी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण समारोह का डीएवी शताब्दी स्कूल में किया गया। मुख्यातिथि खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि देश में हरियाणा पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है जहां पर वृद्ध वृक्षों की संभाल करने वाले लोगों को पेंशन और पौधे रोपित कर उनका पोषण करने वाले विद्यार्थियों को ग्रेस अंक दिया जाएंगे। इन योजनाओं को जल्द प्रदेश में शुरू कर दिया जाएगा।
कार्र्यक्रम में खेल राज्यमंत्री के पिता गुरचरण सिंह और भाई लेफ्टिनेंट बिक्रमजीत सिंह ने बतौर अतिथि शिरकत की। स्कूल परिसर व आसपास बड़ी संख्या में पौधे रोपित किए गए। खेल राज्यमंत्री सिंह ने कहा कि वाहनों व कारखानों के निकलने वाला धुआं और घरों व कारों में चल रहे एसी से पर्यावरण को सबसे ज्यादा खतरा है।
विज्ञापन

पर्यावरण की स्वच्छता बरकरार रखने के लिए हुडा वेलफेयर एसोसिएशन व चाय पर चर्चा टीम के सदस्य महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। अन्य संस्थाओं को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। खेल राज्यमंत्री हुडा वेलफेयर एसोसिएशन को एक लाख रुपये अनुदान देने की घोषणा की। एसोसिएशन के प्रधान राजेश चावला ने एसोसिएशन की तरफ से मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न के रूप मे पौधे भेंट किए। इस मौके पर भंवरप्रीत कौर, डॉ. कुलदीप सिंह, एडवोकेट आरडी गुप्ता, करतार कौर, यशपाल वधवा, पार्षद आरती गुप्ता, राज सतीजा, गौतम बठला, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed