{"_id":"5ec021028ebc3e907664b532","slug":"payment-declare-for-farmers-kurukshetra-news-knl311672186","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में किसानों की गेंहू की अदायगी के लिए आढ़तियों को जारी किए 800 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में किसानों की गेंहू की अदायगी के लिए आढ़तियों को जारी किए 800 करोड़ रुपये
विज्ञापन
राज्य सरकार की तरफ से किसानों को उनकी गेंहू की फसल की अदायगी के लिए आढ़तियों को जिला खाद्य आपूर्ति और हैफेड एजेंसी ने अब करीब 800 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। इसमें से 525 करोड़ डीएफएससी और 275 करोड़ हैफेड की तरफ से जारी किए गए है। इस राशि से करीब 60 हजार किसानों को गेंहू की फसल का भुगतान किया जाएगा। हालांकि इन एजेंसियों द्वारा गेंहू की आवक के अनुसार लगातार नियमानुसार भुगतान किया जा रहा है। यह जानकारी विधायक सुभाष सुधा ने दी। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के कारण जहां पूरा देश पूर्णत: लॉकडाउन था, ऐसे समय में किसानों की फसल पक कर तैयार हो चुकी थी। इन किसानों के चेहरों को देखते हुए और किसानों के हित में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक बहुत बड़ा फैसला लेते हुए तमाम अधिकारियों से मंथन करके किसानों की गेंहू की फसल के एक-एक दाने को खरीदने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की इस नेक नीति के कारण किसानों की फसल की खरीद का कार्य सुचारु रूप से चला और सभी को कोरोना के संक्रमण से भी बचाकर रखा। इससे किसानों, व्यापारियों व मजदूरों को आर्थिक रुप से सीधा फायदा मिला। उन्होंने कहा कि जिले में 14 मई 2020 तक जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 2 लाख 98 हजार 344 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की गई। इसमें से डीएफएससी विभाग द्वारा 5 मई 2020 तक 2 लाख 57 हजार 141 मीट्रिक टन गेंहू खरीदी थी और 5 मई तक की किसानों की गेंहू खरीद की अदायगी के लिए आढ़तियों को 525 करोड़ रुपये की राशि भी जारी कर दी गई है। इतना ही नहीं शेष राशि की अदायगी शीघ्र ही डीएफएससी विभाग के मुख्यालय से प्राप्त होने के बाद जारी कर दी जाएगी। विधायक ने कहा कि गेंहू खरीद का कार्य करने वाली दूसरी बड़ी एजेंसी हैफेड द्वारा भी 5 मई तक खरीदी गई गेंहू के लिए किसानों की अदायगी हेतू व्यापारियों को 275 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी गई है। इसके अलावा एफसीआई और हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन की तरफ से भी व्यापारियों को राशि जारी की जा रही है।
अब तक विभिन्न एजेंसियों ने खरीदी 4 लाख 85 हजार 107 एमटी गेंहू
विभिन्न एजेंसियों ने 15 मई तक 4 लाख 85 हजार 107 एमटी गेंहू खरीदा है। इसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग ने 300794 एमटी, हैफेड 172281 एमटी, एफसीआई ने 2401, हरियाणा वेयर हाउस ने 9631 एमटी शामिल है। इसमें से 4 लाख 24 हजार 541 एमटी गेंहू की उठान का कार्य पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन
अब तक विभिन्न एजेंसियों ने खरीदी 4 लाख 85 हजार 107 एमटी गेंहू
विभिन्न एजेंसियों ने 15 मई तक 4 लाख 85 हजार 107 एमटी गेंहू खरीदा है। इसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग ने 300794 एमटी, हैफेड 172281 एमटी, एफसीआई ने 2401, हरियाणा वेयर हाउस ने 9631 एमटी शामिल है। इसमें से 4 लाख 24 हजार 541 एमटी गेंहू की उठान का कार्य पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन