फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Pawan Godiyal enthralled the audience with his bhajans

Kurukshetra News: पवन गोदियाल ने भजनों से बांधा समां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Pawan Godiyal enthralled the audience with his bhajans
लाडवा। गत रात्रि चार दिवसीय हनुमान जी का मेला विराट भजन संध्या के साथ संपन्न हुआ, जिसमें मशहूर भजन गायक पंडित पवन गोदियाल व कविता गोदियाल ने पवित्र हनुमान चालीसा से माहौल भक्तिमय कर दिया। दोनों भजन गायकों ने वीर हनुमान जी के भजनों के साथ ही अनेक भक्ति गीतों से भारी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

सनातन धर्म महावीर दल के सचिव पवन बंसल ने बताया कि लाडवा में पहली बार ग्यारह हनुमान की झांकी के साथ भगवान श्री राम के राजतिलक की भी बहुत ही भव्य झांकी दिखाई गई। भजन संध्या के बाद भगवान श्री कृष्ण व राधा के स्वरूपों के साथ फूलों की होली भी खेली गई। कार्यक्रम के समापन पर श्री सनातन धर्म महाबीर दल के सदस्यों व अन्य सेवादारों के द्वारा एक समृति चिन्ह भेंट कर भजन मंडली को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अंजनी पुत्र सेवा मंडल संस्था को भी एक समृति चिन्ह भेंट किया गया। नरेंद्र सिंघल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की और पूजन के साथ इस कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में भाईचारे की भावना बढ़ती है और आने वाली पीढ़ी को भारतीय संस्कृति के बारे में जानकारी मिलती है। इस मौक़े पर हरेंद्र कुमार, रमेश बंसल, नरेंद्र सैन, राम कुमार खाकट, साहब सिंह, पवन बंसल, जय प्रकाश, ख़ुशी राम, मास्टर विजय तनेजा, मंदिर सेवादार जरनैल सिंह, सतीश धवन, सुमित रोहिला, पंडित जगदंबा प्रसाद जोशी,पंडित प्रकाश जोशी सहित भारी संख्या में महिला श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed