फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Patwari and Kanungo returned to work, 70 registries took place on the first day

Kurukshetra News: पटवारी और कानूनगो काम पर लौटे, पहले दिन हुईं 70 रजिस्ट्रियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Patwari and Kanungo returned to work, 70 registries took place on the first day
कुरुक्षेत्र। पटवार कार्यालय में काम कराने पहुंचे लोग। संवाद
कुरुक्षेत्र। पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल खत्म होने से लोगों ने राहत की सांस ली। जिलेभर के पटवारी और कानूनगो सोमवार को पटवार कार्यालय में काम पर लौटे और लोगों की समस्या का समाधान करते दिखाई दिए। लोग पटवार भवन में रजिस्ट्रियों, आयु प्रमाणपत्र, इनकम प्रमाणपत्र और लोन से संबंधित काम कराने पहुंचे। बता दें कि पिछले 39 दिनों से पे स्केल की मांग को लेकर जिले भर के 61 पटवारी और 17 कानूनगो हड़ताल पर थे, जिसके चलते उन्होंने काम का बहिष्कार किया हुआ था। हड़ताल के चलते लोगों को पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पटवार कार्यालय में काम न होने पर लोगों को बैरंग ही खाली हाथ लौटना पड़ रहा था, लेकिन अब हड़ताल खत्म होने पर पटवार कार्यालय खुले और लोग काम कराने पहुंचे।
विज्ञापन






पहले दिन जिलेभर में हुई 70 रजिस्ट्रियां
पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल खत्म होते ही सोमवार को जिले भर में 70 के करीब रजिस्ट्रियां हुईं, जबकि 170 नकल से संबंधित काम हुए। इसके अलावा 60 से ज्यादा खेतों पर लोन के काम हुए और 150 के करीब आयु प्रमाणपत्र और इनकम प्रमाणपत्र के काम हुए।
विज्ञापन




हड़ताल खत्म हुई अब होगा काम : अनिल कुमार
अनिल कुमार का कहना है कि पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल के चलते पिछले एक महीने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब हड़ताल खत्म होने पर काम होने की उम्मीद है। हड़ताल के चलते पहले कई चक्कर लगा गया था, लेकिन हर बार मायूस होकर घर वापस जाना पड़ता था, हड़ताल के चलते काफी परेशानी झेलनी पड़ी। हड़ताल खत्म होने पर अब काम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




हड़ताल खत्म होने से मिली राहत : धर्मपाल
धर्मपाल का कहना है कि जिले भर के पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल खत्म होने से अब राहत मिली है। हड़ताल के चलते जिले भर के पटवारियों और कानूनगो ने काम का बहिष्कार किया हुआ था। खेत के इंतकाल को लेकर पिछले एक महीने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब हड़ताल खत्म हो गई है। अब खेत का इंतकाल हो सकेगा।

कुरुक्षेत्र। पटवार कार्यालय में काम कराने पहुंचे लोग। संवाद

कुरुक्षेत्र। पटवार कार्यालय में काम कराने पहुंचे लोग। संवाद

कुरुक्षेत्र। पटवार कार्यालय में काम कराने पहुंचे लोग। संवाद

कुरुक्षेत्र। पटवार कार्यालय में काम कराने पहुंचे लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed