फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Patwari and Kanungo raised their voice in support of the demands

Kurukshetra News: मांगों के समर्थन में पटवारी और कानूनगो ने बुलंद की आवाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Patwari and Kanungo raised their voice in support of the demands
कुरुक्षेत्र। पे स्केल की मांग को लेकर रोष जताते पटवारी और कानूनगो। संवाद
कुरुक्षेत्र। मांगों के समर्थन में डटे पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल 34वें दिन भी जारी रही। जिसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिले भर के 61 पटवारियों और 17 कानूनगो ने पे स्केल और अन्य मांगों को लेकर दि पटवार कानूनगो एसोसिएशन के बैनर तले पटवार भवन परिसर में दिनभर नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन


जबकि पिछले 34 दिनों से हड़ताल के चलते जहां अब तक चार हजार के करीब रजिस्ट्रियां अटक चुकी हैं तो वहीं खेतों, मकानों पर होने वाले लोन, जमाबंदी, नकल, आयु प्रमाणपत्र, इनकम प्रमाण पत्र सहित कई अन्य काम भी पूरी तरह से अटके हुए है। पटवार कार्यालय पर काम कराने पहुंच रहे लोगों को बैरंग ही खाली हाथ लौटने पर मजबूर होना पड़ रहा है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक प्रदेश सरकार पटवारियों और कानूनगो की मांगों को पूरा नहीं करेगी तब तक सभी पटवारी और कानूनगो हड़ताल कर काम का पूरी तरह से बहिष्कार रखेंगे।
विज्ञापन





मांग मानने पर ही होगा आंदोलन खत्म : डॉ. साहब सिंह
एसोसिएशन के प्रधान डॉ. साहब सिंह का कहना है कि पटवारियों और कानूनगो की मांगों को जब तक सरकार नहीं मानेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदेश सरकार पटवारियों और कानूनगो का शोषण कर रही है। एक पटवारी को दो से तीन जगह का चार्ज दिया जाता है, जबकि वेतन काफी कम है, इसके लिए सरकार को पे स्केल में बढ़ोतरी करनी चाहिए, ताकि पटवारियों और कानूनगो के वेतन में बढ़ोतरी हो सके। पटवारियों और कानूनगो की मांगों को किसानों का भी समर्थन पहले मिल चुका है। किसान यूनियनें भी पटवारियों और कानूनगो की मांगों को जायज बता रही हैं। जब तक सरकार मांगों को नहीं मानेगी आंदोलन जारी रहेगा।

कुरुक्षेत्र। पे स्केल की मांग को लेकर रोष जताते पटवारी और कानूनगो। संवाद

कुरुक्षेत्र। पे स्केल की मांग को लेकर रोष जताते पटवारी और कानूनगो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed