फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Part-time cleaning workers of the education department raised the demand for regularization

Kurukshetra News: शिक्षा विभाग के पार्ट-टाइम सफाई कर्मचारियों ने उठाई नियमितीकरण की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Part-time cleaning workers of the education department raised the demand for regularization
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय परिसर के बाहर ज्ञापन की प्रति दिखाते राज्य प्रधान तेजराम सहित अन्य। सौ - फोटो : samba news
कुरुक्षेत्र। शिक्षा विभाग के अधीन कार्यरत पार्ट-टाइम सफाई कर्मचारियों ने सरकार से अपनी नियमित नियुक्ति (पक्का करने) की पुरानी मांग के लिए एक बार फिर आवाज बुलंद की है। कर्मचारियों का कहना है कि वे बीते 15 से 20 वर्षों से लगातार सरकारी स्कूलों में सफाई कार्य कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें नियमित नहीं किया गया है। इस समस्या से वह पहले कई बार सरकार को अवगत करा चुके हैं। अब मजबूरन एक जून को मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेशभर के 4900 कर्मचारी धरना प्रदर्शन करेंगे। ताऊ देवीलाल पार्क से सीएम आवास तक पहले रोष मार्च निकाला जाएगा। कर्मचारियों ने बताया कि उनकी मुख्य मांग है कि विभागीय नीतियों के तहत उन्हें पक्का किया जाना चाहिए। आज भी न्यूनतम वेतन और अस्थायी स्थिति में काम करना पड़ रहा है। जिन कर्मचारियों की सेवा के दौरान मृत्यु हो गई या जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं, उनके परिवारों को आर्थिक सहायता व रोजगार दिया जाए।
विज्ञापन


कर्मचारियों का कहना है कि जिन स्कूलों को आपस में मर्ज किया गया है, उनके सफाई कर्मचारियों को दूसरे स्कूलों में समायोजित किया जाए, ताकि वे बेरोजगार न हों। शिक्षा विभाग पार्ट टाइम सफाई कर्मचारी एसोसिएशन चतुर्थ श्रेणी द्वारा सोमवार को मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और मौलिक शिक्षा निदेशक के नाम जिला उपायुक्त नेहा सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर राज्य प्रधान तेजराम, उपप्रधान विजय कुमार, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार, सह-सचिव वीरेंद्र कुमार, वीरेंद्र सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed