फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   parshad bala devi education qualification right, in sdm report

पार्षद बाला देवी की शैक्षणिक योग्यता को एसडीएम रिपोर्ट में ठहराया सही

Thu, 21 Jul 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Thu, 21 Jul 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
parshad bala devi education qualification right, in sdm report
जांच - फोटो : demopic
वार्ड नं 12 की पार्षद बाला देवी की शैक्षणिक योग्यता को एसडीएम ने सही ठहराया है और अपनी रिपोर्ट डीसी कार्यालय कुरुक्षेत्र में भेज दी है। एसडीएम हवा सिंह ने कहा कि उन्हें इस मामले में जांच का जिम्मा सौंपा गया था और उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से जानकारी मंगवाकर अपनी रिपोर्ट भेज दी है। बाला देवी के पक्ष में रिपोर्ट आने से उनकी सदस्यता पर छाए अनिश्चितता के बादल अब छंट गए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि बाला देवी की प्रतिद्वंद्वी रमनकौर सैनी ने हाईकोर्ट में बाला देवी के स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट पर सवालिया निशान लगाया था और उसकी याचिका पर हाई कोर्ट ने डीसी कुरुक्षेत्र को 15 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे। डीसी के आदेश पर एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी हवा सिंह ने इस संदर्भ में अपनी जांच की थी। एसडीएम ने बताया कि स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट देने वाले डीए होली एंजलस जूनियर हाई स्कूल खेड़ी अफगान, नकुड़ जिला सहारनपुर के संचालक शेर सिंह आर्य ने अपने स्कूल रिकॉर्ड के अनुसार बाला देवी का प्रवेश क्रमांक 039 बताया और कहा कि 2-7-97 से 30-6-2000 तक प्रार्थी उनके स्कूल में पढ़ी और उसने आठवीं की परीक्षा पास की। उन्होंने बताया कि इस प्रमाण पत्र पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के हस्ताक्षर भी हैं। इस संदर्भ में दोबारा मांगी गई जांच में उक्त अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह स्कूल उत्तर प्रदेश माध्यमिक परिषद् से पंजीकृत नहीं है बल्कि बेसिक शिक्षा परिषद्  इलाहाबाद से संबंध है और यह परिषद जूनियर हाई स्कूल की परीक्षाएं आयोजित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed